फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly byelection: Congress candidate Anuradha has Rs 20 thousand in cash, total assets Rs 2.78 lak

Himachal Election: कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा के पास 20 हजार रुपये नकद, कुल संपत्ति 2.78 लाख

Thu, 09 May 2024 10:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 May 2024 10:47 AM IST
सार

 प्रदेश के लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव केे लिए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अनुराधा राणा ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। 

विज्ञापन
himachal assembly byelection: Congress candidate Anuradha has Rs 20 thousand in cash, total assets Rs 2.78 lak
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव केे लिए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अनुराधा राणा ने  नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। आयोग को दिए गए हलफनामें में उन्होंने बताया कि उनके पास 20,000 रुपये नकद और कुल चल-अचल संपत्ति 2,78,095 रुपये की है। 31 वर्षीय अनुराधा राणा ने राजनीतिक शास्त्र और अंग्रेजी में एमए की है। अनुराधा गांव रांगचा डाकघर कोकसर तहसील लाहौल जिला लाहौल-स्पीति की निवासी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बुधवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे एसडीएम कार्यालय में पर्चा भरा। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रभारी जगत सिंह नेगी भी मौजूद रहे। अनुराधा राणा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उनपर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगी। इस मौके पर सह प्रभारी सुंदर सिंह ठाकुर व भुवनेश्वर गौड़ भी मौजूद रहे। इससे पहले जिला मुख्यालय केलांग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


नामांकन करने के दूसरे दिन प्रदेश में अनुराधा राणा समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उधर, कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा ने अपने हलफनामे में बताया कि उनकी पीएनबी में 99,563 रुपये की आरडी, 1,21,032 रुपये की एफडी, एसबीआई में म्यूचुअल फंड 1000 रुपये प्रति माह, एलआईसी में प्रति साल का 12,000 रुपये का प्रीमियम, एक ग्राम सोने की बाली जिसकी कीमत करीब 7500 रुपये तथा दस ग्राम चांदी है इसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराधा समेत चार प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
लता ठाकुर के बाद 52 साल बाद लाहौल-स्पीति से अब दूसरी महिला प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया गया है। हम धर्म, जाति के नाम पर नहीं, बल्कि विकास के नाम पर राजनीति करेंगे। - अनुराधा राणा, कांग्रेस उम्मीदवार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed