फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Assembly byelection: Clash between Rajput-Brahmin candidates in Dharamshala, Kutlahar, Badsar

Himachal Election: धर्मशाला, कुटलैहड़, बड़सर में राजपूत-ब्राह्मण प्रत्याशियों में टक्कर

Fri, 10 May 2024 11:17 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 May 2024 11:17 AM IST
सार

प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में धर्मशाला, कुटलैहड़ और बड़सर के रण में कांग्रेस-भाजपा के राजपूत-ब्राह्मण समुदाय के प्रत्याशियों में घमासान होगा। 

विज्ञापन
himachal Assembly byelection: Clash between Rajput-Brahmin candidates in Dharamshala, Kutlahar, Badsar
सत्ता संग्राम 2024। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में धर्मशाला, कुटलैहड़ और बड़सर के रण में कांग्रेस-भाजपा के राजपूत-ब्राह्मण समुदाय के प्रत्याशियों में घमासान होगा।  गगरेट में ब्राह्मण तथा सुजानपुर और लाहौल-स्पीति में राजपूत प्रत्याशियों के चुनावी कौशल की परीक्षा होने जा रही है। भाजपा ने कांग्रेस से बागी सभी छह पूर्व विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्रों से दोबारा प्रत्याशी बनाया है। कई वर्षों तक कांग्रेस में रहे इन नेताओं के भाजपा में जाने के बाद से कांग्रेस को नये सिरे से सेकेंड लाइन नेताओं को तलाशना पड़ा। पूर्व विधायकों को उनकी ही रणनीति से घेरने के लिए कांग्रेस ने जातीय कार्ड को अधिमान देते हुए उम्मीदवार उतारे। जातीय गुणा-भाग करने के चलते ही कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची देर से आई है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के चार हलकों सुजानपुर, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ में विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सरकार को स्थिर बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने हर समीकरण पर माथापच्ची करने के बाद जातीय आधार पर प्रत्याशियों को तय किया है। कांग्रेस ने गगरेट से ब्राह्मण समुदाय से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के मुकाबले में राकेश कालिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। गगरेट में जातीय समीकरणों के अनुसार करीब 38 प्रतिशत राजपूत हैं, तो ब्राह्मण 14 प्रतिशत के करीब हैं। अनुसूचित जाति की प्रतिशतता 27 प्रतिशत के करीब है, और अन्य पिछड़ा वर्ग भी 11 से 14 प्रतिशत के करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानपुर से भाजपा के राजेंद्र राणा के मुकाबले में कांग्रेस ने कैप्टन रंजीत सिंह राणा और लाहौल-स्पीति में भाजपा के रवि ठाकुर के सामने कांग्रेस ने अनुराधा राणा को उतारा है। इन दोनों सीटों पर राजपूत समुदाय के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक रहने वाला है। अपने-अपने समुदाय के वोटों का ध्रुवीकरण करते हुए इन सभी प्रत्याशियों की अन्य समुदाय के वोटों पर नजर रहेगी। कुटलैहड़, धर्मशाला और बड़सर में ब्राह्मण और राजपूत समुदाय के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। कुटलैहड़ से कांग्रेस के विवेक शर्मा ब्राह्मण समुदाय तो भाजपा के देवेंद्र भुट्टों राजपूत समुदाय से हैं। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ब्राह्मण हैं। इनके खिलाफ कांग्रेस ने राजपूत समुदाय से देवेंद्र सिंह जग्गी को प्रत्याशी बनाया है। बड़सर से ब्राह्मण समुदाय के इंद्रदत्त लखनपाल को भाजपा और राजूपत समुदाय से कांग्रेस ने सुभाष चंद को चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

2022 में कम अंतर से सुजानपुर, लाहौल-स्पीति सीट जीती थी कांग्रेस
वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सुजानपुर और लाहौल-स्पीति सीट कम अंतर से जीती थी। सुजानपुर में कांग्रेस की जीत का अंतर मात्र 399 मत था। कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र राणा को 27,679 और भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा को 27,280 मत प्राप्त हुए थे। लाहौल-स्पीति में कांग्रेस ने 1616 वोटों से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर को 9,948 और भाजपा प्रत्याशी रामलाल मारकंडा को 8,332 मत प्राप्त हुए थे। धर्मशाला सीट पर कांग्रेस की जीत का अंतर 3289, बड़सर में 13,792, गगरेट में 15,685 और कुटलैहड़ में 7579 था।

प्रभारी रोहित ठाकुर ने शिमला के 17 हलकों की रिपोर्ट पर्यवेक्षकों से जुटाई 
 शिक्षा मंत्री और शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रोहित ठाकुर ने वीरवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 17 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की बैठक ली। रोहित ठाकुर ने सभी पर्यवेक्षकों को विधायकों, पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठाकर चुनावी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षकों ने प्रभारी रोहित ठाकुर को ताजा स्थिति से अवगत करवाया। प्रभारी रोहित ठाकुर ने पर्यवेक्षकों को हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया। कहा कि सियासी गतिविधियों पर पूरी नजर रखें और घटनाओं से अवगत करवाते रहें। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में भाजपा की हवा निकल गई है। भाजपा इस बार 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। भाजपा 2004 के इंडिया शाइनिंग की तरह धराशायी होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed