फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Assembly by election: BJP Congress changed the chessboard, now the pieces will also change

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने बदली बिसात, अब मोहरे भी बदलेंगे, जानें किस सीट पर क्या स्थिति

Sun, 24 Mar 2024 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/ऊना/मनाली/धर्मशाला/नालागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/ऊना/मनाली/धर्मशाला/नालागढ़ Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 11:04 AM IST
सार

बागी विधायकों वाले हलकों में उपचुनाव का एलान हो चुका है जबकि निर्दलीय विधायकों के हलकों में घोषणा अभी बाकी है। बहरहाल, इन हलकों में भाजपा-कांग्रेस ने बिसात तो बदल दी है, अब मोहरे भी बदल जाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal Assembly by election: BJP Congress changed the chessboard, now the pieces will also change
हिमाचल विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के छह विधायकों के साथ-साथ तीन निर्दलीयों के भाजपा में शामिल होने से प्रदेश के नौ हलकों में समीकरण बदल गए हैं। बागी विधायकों वाले हलकों में उपचुनाव का एलान हो चुका है जबकि निर्दलीय विधायकों के हलकों में घोषणा अभी बाकी है। बहरहाल, इन हलकों में भाजपा-कांग्रेस ने बिसात तो बदल दी है, अब मोहरे भी बदल जाएंगे। नौ सीटों पर अब दोनों ही दलों से नए चेहरे चुनावी मैदान में दिख सकते हैं। जानिए, किस सीट पर अब क्या है स्थितिः

विज्ञापन

सुजानपुर : दावेदारों की लंबी कतार
सुजानपुर से केसीसी बैंक के अध्यक्ष पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर टिकट के संभावित दावेदार हो सकते हैं। कुलदीप पठानिया बमसन से विधायक रह चुके हैं। अनीता वर्मा कांग्रेस टिकट पर निर्दलीय राजेंद्र राणा के खिलाफ पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गत चुनाव में प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का दावा एक बार फिर मजबूत है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का नाम ही चर्चा में है। सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत सिंह राणा का कहना है कि फिलहाल लोस चुनाव व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जिताना प्राथमिकता है। समय आने पर उपचुनाव के बारे में कुछ कहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर : नरेंद्र ठाकुर का चुनाव लड़ने से इन्कार, नवीन सक्रिय
पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर ने फिलहाल उपचुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। यहां से टिकट की दौड़ में रहे हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व समन्वयक नवीन शर्मा भी लगातार सक्रिय हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष हमीरपुर देशराज शर्मा ने कांग्रेस नेताओं की भाजपा में स्वीकार्यता के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान का जो भी निर्णय होगा वह स्वीकार्य होगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हमीरपुर सुमन भारती ने कहा कि तीनों ही क्षेत्र में नेताओं की कमी नहीं है। कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश पर उपचुनावों के लिए रणनीति तैयार होगी। 

विज्ञापन

बड़सर : ब्राह्मण चेहरों पर दांव संभव
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्यवक दीपक शर्मा और यूथ कांग्रेस के दिल्ली कार्यालय में सेवाएं दे रहे नितिन शर्मा संभावित उम्मीदवारों में हैं। यहां ब्राह्मण नेताओं का दबदबा रहा है। ऐसे में ब्राह्मण नेता पर दोनों दल विश्वास जता सकते हैं। बड़सर से तीन दफा विधायक रहे एवं पूर्व प्रत्याशी माया शर्मा के पति बलदेव शर्मा ने भाजपा में कांग्रेस नेताओं की स्वीकार्यता के सवाल पर कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद इस पर निर्णय होगा। 2022 में भाजपा के बागी रहे आजाद प्रत्याशी संजीव शर्मा ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि हाईकमान के ध्यान में सारी बातें हैं। 

कुटलैहड़ : चैतन्य या राजेश ठाकुर में किसी एक को चुनने की चुनौती
 कुटलैहड़ में भाजपा के लिए पार्टी से पूर्व विधायक रहे राजेश ठाकुर और चैतन्य शर्मा में से एक का चुनाव करना चुनौती रहेगी। पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, दो बार जिला परिषद सदस्य रहे अश्वनी ठाकुर, ब्लाॅक कांग्रेस प्रधान सुरेंद्र कंवर भी टिकट को लेकर चर्चाओं में हैं। पार्टी पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को टिकट देती है या कांग्रेस से विधायकी छोड़कर आए देवेंद्र भुट्टो को, इसको लेकर मंथन जारी है। कांग्रेस के टिकट के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देसराज मोदगिल, देशराज गौतम, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, रणवीर राणा, बलदेव कुटलैहड़िया, अरुण पटियाल ने भी दावेदारी जताई है। उधर, पूर्व विधायक राकेश कालिया के भाजपा से इस्तीफा देने से पार्टी के लिए नई दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। 

धर्मशाला : सुधीर उपचुनाव लड़ेंगे या  लोकसभा चुनाव, संशय बरकरार
धर्मशाला से सुधीर शर्मा के उपचुनाव लड़ने पर संशय है। सूत्रों के अनुसार सुधीर कांगड़ा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भी हो सकते हैं धर्मशाला में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में गुटबाजी जगजाहिर है। सुधीर के विधायक रहते भी धर्मशाला कांग्रेस में गुटबाजी हावी रही। इसलिए अब सुधीर शर्मा को भाजपा के असंतुष्ट धड़े को एकजुट रखते हुए खुद के चुनाव के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। इसमें धर्मशाला से पूर्व विधायक किशन कपूर, विशाल नैहरिया और पूर्व प्रत्याशी राकेश चौधरी को साथ लेकर चलना होगा। कांग्रेस में हरभजन सिंह चौधरी, देवेंद्र जग्गी और विजय इंद्र करण के नाम ही यहां से उपचुनाव के लिए नजर आ रहे हैं।

नालागढ़ : हरदीप और लखविंद्र में 36 का आंकड़ा, एक अधिकारी दौड़ में
विधायक केएल ठाकुर के भाजपा में आने से पूर्व विधायक लखविंद्र राणा के लिए भाजपा में हालात बदले हैं। उपचुनाव में केएल ठाकुर को टिकट मिलना करीब तय है। ऐसे में राणा के पास दो विकल्प हैं। या कांग्रेस में लौटें और वहां टिकट का जुगाड़ करें या चुपचाप भाजपा में रहें। नालागढ़ कांग्रेस में  पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश महासचिव हरदीप बावा पहले से ही हैं और उनका राणा से छत्तीस का आंकड़ा रहा है, इसलिए वहां पर टिकट पर सहमति नहीं बनेगी। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में नालागढ़ विस से ताल्लुक रखने वाले एक उच्च अधिकारी अपने पद से वीआसएस लेकर कांग्रेस के बैनर तले चुनाव में उतरने को तैयार हैं। अधिकारी का परिवार कांग्रेस से जुड़ा है, इनके पिता जिला परिषद सदस्य रहे हैं। 

देहरा : होशियार का भाजपा से उतरना लगभग तय 
देहरा से होशियार सिंह का भाजपा के टिकट पर उपचुनाव में उतरना लगभग तय है। यहां 2022 के चुनावों में भाजपा ने ज्वालामुखी से विधायक रहे रमेश धवाला तो कांग्रेस ने कांगड़ा विस क्षेत्र से संबंध रखने वाले डॉ. राजेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह ने दोनों को हरा दिया। अब देहरा भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ रखने में होशियार सिंह कितने कामयाब हो पाते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा। 

लाहौल स्पीति : रवि के लिए कांटों भरी होगी राह
 कांग्रेस के रवि ठाकुर के भगवा रंग में रंगने से लाहौल-स्पीति की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। रवि ठाकुर को टिकट देने की सूरत में भाजपा और रवि ठाकुर दोनों को अग्निपरीक्षा का सामना करना होगा। रवि ठाकुर को भी अपने पुराने कांग्रेसी समर्थकों को साथ लाना और भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ना आसान नहीं होगा। उधर, लाहौल स्पीति में कांग्रेस के टिकट के लिए पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर समेत लगभग 10 नेता दावेदारी जता चुके हैं। 

गगरेट :  राणा रणजीत ने भी ठोकी ताल
 चैतन्य शर्मा के भाजपा में जाने के बाद हालात बदल गए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने गगरेट में टिकट को लेकर अपने दावेदारी ठोक दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत ने कहा कि गगरेट से उनके साथ ही कई चेहरे दावेदारी कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान जिसका नाम तय करेगी, उसका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed