फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meritorious students honored at Alpha Public School

Bilaspur News: अल्फा पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 28 Oct 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored at Alpha Public School
अल्फा स्कूल बरठीं में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य। स्रो
वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशे से दूर रहने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में आईसीएआर-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार शर्मा और सीमा रनौत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जूनियर विंग के समारोह में सेवानिवृत्त कर्नल दवेश सिंह ने मुख्यातिथि और सरस्वती सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक विंग के समारोह में भारतीय रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक जीवन राम शर्मा मुख्यातिथि रहे। इस अवसर पर अंजना शर्मा और विवेक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने सभी अतिथियों को पहाड़ी टोपी और शॉल पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए और भविष्य में भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर सुषमा शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा, स्कूल का स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed