फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1,800 catheter kits will be purchased for dialysis at AIIMS Bilaspur.

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में डायलिसिस के लिए खरीदी जाएंगी 1800 कैथेटर किट

Wed, 28 Oct 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
1,800 catheter kits will be purchased for dialysis at AIIMS Bilaspur.
दो चरणों में होगी आपूर्ति, पहली खेप में 900 और दूसरी में इतनी ही किट मिलेंगी
विज्ञापन

किडनी मरीजों के खून को साफ करने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होता है कैथेटर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में डायलिसिस की प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल होने वाली 1800 हेमोडायलिसिस कैथेटर किट खरीदी जाएंगी। संस्थान प्रबंधन ने इनकी आपूर्ति के लिए निविदा जारी की है। किट की आपूर्ति दो चरणों में की जाएगी। पहली खेप में 900 किट और दूसरी खेप में शेष 900 किट उपलब्ध करवानी होंगी। इसके लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर बिड संख्या जेम/2026/बी/8172248 जारी की गई है।
किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर मरीजों के खून से अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त पानी निकालने के लिए डायलिसिस किया जाता है। हेमोडायलिसिस के दौरान मरीज के रक्त को मशीन तक पहुंचाने और साफ होने के बाद वापस शरीर में लाने के लिए विशेष कैथेटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह उन मरीजों के लिए उपयोगी होता है, जिन्हें डायलिसिस के लिए रक्त वाहिका तक पहुंच बनाने की जरूरत होती है। विशेषकर तत्काल डायलिसिस की आवश्यकता होने या स्थायी रक्त पहुंच उपलब्ध नहीं होने पर चिकित्सक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

निविदा की शर्तों के अनुसार, पहली खेप में 900 किट की आपूर्ति अनुबंध शुरू होने के एक दिन बाद से 30 दिन के भीतर करनी होगी। दूसरी खेप में शेष 900 किट की आपूर्ति अनुबंध शुरू होने के 150 दिन बाद से 210 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी। इस तरह कुल 1800 किट दो चरणों में उपलब्ध करवाई जाएंगी। किट एक बार इस्तेमाल करने योग्य और संक्रमण रहित होनी चाहिए। उत्पाद का मेडिकल डिवाइस नियम-2017 के अनुरूप होना अनिवार्य है। आपूर्ति के समय प्रत्येक उत्पाद की निर्धारित शेल्फ लाइफ का कम से कम तीन-चौथाई हिस्सा शेष होना चाहिए। इन तकनीकी शर्तों के माध्यम से किट की गुणवत्ता और उपयोग संबंधी आवश्यकताओं को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11.5 फ्रेंच आकार का होगा कैथेटर
निविदा की तकनीकी शर्तों के अनुसार, किट में 11.5 फ्रेंच आकार का डबल ल्यूमेन कैथेटर होना चाहिए। यह पॉलीयूरेथेन से बना, घुमावदार और बिना कफ वाला नॉन-टनेल्ड कैथेटर होगा। इसकी लंबाई 12 से 15 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। डबल ल्यूमेन कैथेटर में दो अलग-अलग मार्ग होते हैं। इनके माध्यम से रक्त को डायलिसिस मशीन तक पहुंचाने और साफ होने के बाद शरीर में वापस भेजने की व्यवस्था होती है। किट में कैथेटर लगाने की प्रक्रिया के लिए दो डाइलेटर, गाइडवायर, पांच मिलीलीटर की सिरिंज, इंट्रोड्यूसर सुई और स्कैल्पल ब्लेड भी शामिल होंगे। इसके अलावा इंजेक्शन कैप, टांका लगाने के लिए सर्जिकल सुई और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed