फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Karwa Chauth: Market vibrancy dampened by inflation and online shopping

Bilaspur News: करवाचौथ, महंगाई और ऑनलाइन खरीदारी से बाजार की रौनक फीकी

Wed, 28 Oct 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Market vibrancy dampened by inflation and online shopping
घुमारवीं बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाएं। संवाद - फोटो : ARchive
डिजाइनर परिधानों की सिलाई 2,000 रुपये तक पहुंची, कश्मीरी और मल्टीकलर चूड़ियों की भी मांग
विज्ञापन

सामान्य सूट की सिलाई के लिए देने पड़ रहे 500 से 750 रुपये
संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। घुमारवीं के बाजार में कपड़ों, चूड़ियों, गहनों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। इस बार कांजीवरम साड़ी से प्रेरित डिजाइन, फारसी स्टाइल के सूट और रंग-बिरंगी चूड़ियां महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं। हालांकि, महंगाई और ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन का असर बाजार की रौनक पर भी दिखाई दे रहा है।
करवाचौथ पर खास दिखने के लिए महिलाएं पसंद के कपड़े खरीदकर सूट सिलवा रही हैं। कांजीवरम, ट्विल ऑर्गेंजा और नेचुरल क्रीप जैसे कपड़ों से तैयार होने वाले परिधानों की मांग है। वहीं, सिलाई की कीमतें बढ़ने से महिलाओं का बजट भी प्रभावित हो रहा है। सामान्य सूट की सिलाई के लिए 500 से 750 रुपये तक देने पड़ रहे हैं, जबकि डिजाइनर सूटों की सिलाई 2,000 रुपये तक पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन


कश्मीरी और जेली चूड़ियों की मांग
करवाचौथ की खरीदारी में चूड़ियों का खास महत्व है। बाजार में कश्मीरी, जेली और मल्टीकलर चूड़ियां पसंद की जा रही हैं। कश्मीरी और जेली चूड़ियों के चार चूड़ियों वाले सेट की कीमत 250 से 500 रुपये तक है। महिलाएं अपनी पोशाक के रंग और डिजाइन के अनुसार चूड़ियां खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में एक-दूसरे को लगा रहीं मेहंदी
मेहंदी लगवाने के लिए एक हाथ पर करीब 200 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में पैसे बचाने के लिए महिलाएं सहेलियों और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ घरों में इकट्ठा होकर एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगा रही हैं। इससे खर्च कम होने के साथ त्योहार की तैयारियों में मेलजोल भी बढ़ रहा है।

सजावटी करवों और फेशियल की भी मांग
बाजार में वेलवेट के कपड़े और कौड़ियों से सजाए गए करवों के नए डिजाइन उपलब्ध हैं। वहीं, सर्दियों की आहट के साथ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचने लगे हैं। सेल वाली दुकानों पर अधिक भीड़ दिखाई दे रही है। करवाचौथ के मद्देनजर ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की तैयारियां चल रही हैं। गोल्ड, डायमंड और फ्रूट फेशियल के साथ मेकअप सेवाओं को लेकर महिलाएं रुचि दिखा रही हैं। महंगाई के बीच महिलाएं अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बाजार और ऑनलाइन माध्यमों से खरीदारी कर रही हैं।

घुमारवीं बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाएं। संवाद

घुमारवीं बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाएं। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed