हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: कोरोना की स्थिति सुधरी तो दर्शकदीर्घा में बैठ सकेंगे आगंतुक
मौजूदा विधानसभा का पांचवां बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार मार्च को बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने के दौरान आम लोगों में भी सदन की कार्यवाही को विधानसभा की दर्शकदीर्घा से देखने की दिलचस्पी रहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड संक्रमण की स्थिति सुधरी तो हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा में आगंतुकों को आने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए कोविड प्रोटोकाल की अनुपालना का ध्यान रखा जाएगा। अभी यह देखना होगा कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होते हैं कि नहीं। इस बारे में शिमला में बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सोमवार को विशेष बातचीत में दी।
मौजूदा विधानसभा का पांचवां बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार मार्च को बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने के दौरान आम लोगों में भी सदन की कार्यवाही को विधानसभा की दर्शकदीर्घा से देखने की दिलचस्पी रहती है। कोरोना मामले कम हुए तो प्रदेश विधानसभा सचिवालय अनुमति देने के संबंध में निर्णय ले सकता है। विस अध्यक्ष ने बताया कि बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयार है। कोविड की वजह से पिछले सत्रों में मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के कम से कम स्टाफ को आने की अनुमति दी जाएगी।
12 या 13 को विधानसभा में अपने चैंबर में बैठेंगे परमार
सत्र की तैयारियों के लिए विस अध्यक्ष 12 और 13 फरवरी को प्रदेश विधानसभा शिमला में अपने चैंबर में बैठेंगे। अभी वह अपने क्षेत्र में ही हैं। 15 फरवरी के बाद बैठकों का दौर शुरू करेंगे। परमार ने कहा कि वह आगंतुकों को गैलरी में बैठने की अनुमति देंगे कि नहीं, इस बारे में अभी स्थिति साफ नहीं है। कहा कि प्रश्न आने शुरू हो गए हैं। इन्हें सरकार को भेजा जा रहा है।
एंबुलेंस व डॉक्टर मुस्तैद रहेंगे, थर्मल स्क्रीनिंग होगी
मास्क लगाना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना, भीड़भाड़ में इकट्ठा न होना आदि नियमों का अनुपालन करना होगा। इसमें एंबुलेंस, डॉक्टर आदि मुस्तैद रहेंगे। सभी प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
सर्वदलीय बैठक में दोनों पक्षों से होगी शांतिपूर्वक कार्यवाही की अपील
परमार ने कहा कि सत्र से पहले वह सर्वदलीय बैठक में दोनों पक्षों को बुलाएंगे और हमेशा की तरह उनसे शांतिपूर्वक कार्यवाही की अपील की जाएगी।
जयराम ने पीटरहॉफ बुलाए वित्त विभाग के अधिकारी, बजट पर लंबी मंत्रणा की
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को वित्त विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को पीटरहॉफ में बुलाया। कई प्रशासनिक सचिव भी बैठक में मौजूद हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट अनुमानों की तैयारी पर चर्चा की। इस बारे में विभिन्न पहलुओं पर जानकारी लेनी चाही। सीएम ने राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में यह बैठक सोमवार को दोपहर बाद बुलाई।
यह देर शाम तक चली। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने भी राज्य सचिवालय में वित्त विभाग के अधिकारियों की एक लंबी बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में दोपहर बाद होने जा रही बैठक के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नया बजट विधानसभा चुनाव को लक्षित कर तैयार करना चाह रहे हैं। इसमें वह हर वर्ग को लुभाने का प्रयास करना चाह रहे हैं। नया बजट तैयार करने के लिए वित्त विभाग के अधिकारी भी दिन-रात मेहनत में जुटे हैं।