फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Army sepoy Tanzin Chhultim killed in gunfight with militants in Shopian

श्रीनगर में आंतकियों से मुठभेड़ में हिमाचल का जवान शहीद

Fri, 04 Aug 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति) Updated Fri, 04 Aug 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Himachal Army sepoy Tanzin Chhultim killed in gunfight with militants in Shopian

आंतकियों से लोहा लेते हुए जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के करपट गांव का जवान तेंजिन छुलटिम शहीद हो गया। बुधवार देर रात श्रीनगर के अलगांव में आंतकियों से मुठभेड़ के दौरान जवान के सिर पर गोली लगी थी। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीर जवान शहीद हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद समूची लाहौल घाटी में शोक की लहर है। बचपन से ही देश भक्ति का जज्बा रखने वाले 25 साल के तेंजिन छुलटिम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के लिए कुर्बानी दे दी।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार देर रात 2:30 बजे के आसपास की है। आंतकियों से मुठभेड़ के बीच उनके सिर पर गोली लगी। शहीद जवान को लाहौल लाने के लिए सेना के उच्चाधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले हुआ था सेना में भर्ती

Himachal Army sepoy Tanzin Chhultim killed in gunfight with militants in Shopian

ग्रामीणों का कहना है कि तेंजिन छुलटिम के मन में बचपन से ही देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। तेंजिन चार साल पहले डोगरा स्काउट में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। परिजनों को अब तेंजिन के पार्थिव शरीर का इंतजार है। 

सेना के उच्च अधिकारियों की मानें तो शहीद को उनके पैतृक गांव पहुचांने के लिए तिंगरेट हेलीपैड की जीआर ले ली गई है। शहीद तेंजिन को राजकीय सम्मान के साथ मुखा‌ग्नि दी जाएगी। लाहौल स्पीति के उपायुक्त देवा सिंह नेगी ने करपट निवासी तेंजिन छुलटिम के शहीद होने की पुष्टि की है।

शहीद के पिता बोले- बेटे की देशभक्ति को मेरा सलाम

Himachal Army sepoy Tanzin Chhultim killed in gunfight with militants in Shopian

लाहौल के करपट गांव के शहीद तेंजिन छुलटिम के पिता किशन चंद ने कहा कि मैंने अपना चिराग खो दिया है। लेकिन देश के लिए शहीद होने वाले बेटे की देशभक्ति को मैं सलाम करता हूं। बचपन में नकली पिस्तौल से खेलने का शौक आज उसने पूरा कर लिया है। शहीद की मां तेंजिन आंगमो व दो बहनें लाडले के खो जाने पर फूट-फूट कर रो रही हैं। 

मां कभी आसमान तो कभी रास्ते की ओर देख रही हैं। गांव में परिवार को दिलासा देने वालों की आंखें भी नम हो रही हैं। शहीद तेंजिन छुलटिम के चाचा रमेश ने कहा कि तेंजिन जून माह में घर आया था। 21 जून को उसने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन की थी। तेंजिन अपने माता-पिता व बहनों से वादा कर गया था कि जल्द छुट्टी लेकर घर आएगा।

स्थानीय पंचायत प्रधान प्रेमदासी ने कहा कि तेंजिन छुलटिम मिलनसार था और उसमें देशभक्ति की भावना बचपन से थी। लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने शहीद के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। 

उल्लेखनीय है कि लाहौल का करपट गांव इन दिनों बाढ़ की वजह से मुसीबत में घिरा हुआ है। करपट नाले में आई बाढ़ से यहां का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इसी बीच ग्रामीणों ने गांव के एक वीर सैनिक को खो दिया, जिससे मानो गांव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed