फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Arki's Awesome Sharma became Miss Northern India 2026, this is how she won the title.

हिमाचल: अर्की की ऑसम शर्मा बनीं मिस नॉर्दर्न इंडिया 2026, ऐसे हासिल किया विजेता का ताज

Thu, 16 Jul 2026 09:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 09:04 PM IST
सार

 सोलन की तहसील अर्की के पंचायत हनुमान बड़ोग की निवासी ऑसम शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करते हुए मिस नॉर्दर्न इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Himachal: Arki's Awesome Sharma became Miss Northern India 2026, this is how she won the title.
अर्की की ऑसम शर्मा बनीं मिस नॉर्दर्न इंडिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की तहसील अर्की के पंचायत हनुमान बड़ोग की निवासी ऑसम शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करते हुए मिस नॉर्दर्न इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 8 जून को पंचकूला में अमित भाटिया, फीट ऑफ फायर एवं बैक बेंचर्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


ऑसम ने प्रतियोगिता के दौरान अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व, प्रभावशाली मंच प्रस्तुति, बेहतरीन रैंप वॉक और समर्पण से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए विजेता का ताज हासिल किया। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिस यूनिवर्स इंडिया मनीका विश्वकर्मा ने पहनाकर सम्मानित किया। ऑसम शर्मा, सीता राम शर्मा एवं रंजना शर्मा की पुत्री हैं। ऑसम सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में अध्ययनरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed