फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal apple prices plunge by 700 rupees

बागवान चिंतित: हिमाचली सेब के दाम 700 रुपये तक लुढ़के, 20 किलो की पेटी के मिल रहे 1500 रुपये

Mon, 14 Mar 2022 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Mar 2022 10:41 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि कोल्ड स्टोरों में रखे सेब के दाम पिछले साल के मुकाबले 300 से 700 रुपये प्रति पेटी घटे हैं।

विज्ञापन
Himachal apple prices plunge by 700 rupees
सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी सेब की वजह से हिमाचल प्रदेश के बागवानों पर आर्थिक मार पड़ रही है। पिछले साल के मुकाबले बागवानों के कोल्ड स्टोरों में रखे सेब के दाम प्रति 20 किलो 300 से 700 रुपये तक लुढ़क गए हैं। 2200 के बजाय बागवानों को महज 1500 रुपये मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


इन दिनों ईरान, चिली समेत करीब 44 देशों से देश के विभिन्न बाजारों में सेब आयात किया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र के कोल्ड स्टोरों में हर साल पचास हजार मीट्रिक सेब भंडारण की क्षमता है। इसके अलावा कई बागवान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चेन्नई के कोल्ड स्टोरों में भी सेब रखकर ऑफ सीजन में बेचते हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि कोल्ड स्टोरों में रखे सेब के दाम पिछले साल के मुकाबले 300 से 700 रुपये प्रति पेटी घटे हैं। विदेशी सेब के देश के बाजारों में आने से यह मार पड़ रही है। विदेशी सेब की गुणवत्ता को लेकर भी हिमाचली सेब प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा है। लिहाजा, बागवानों को ऑफ सीजन में भी अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed