फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal and uttarakhand the safest states in the country according to ministry of home affairs report.

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में ये राज्य सबसे सुरक्षित

Fri, 02 Jan 2015 11:16 AM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
himachal and uttarakhand the safest states in the country according to ministry of home affairs report.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं देश में सर्वाधिक सुरक्षित हैं। यह खुलासा भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट से हुआ है। पिछले दो साल में इन सीमाओं पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है। देश में घुसपैठ करने में बांग्लादेशी सबसे आगे हैं और ये आंकड़ा साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। गृह मंत्रालय ने यह रिपोर्ट इंडो-बांग्लादेश, इंडो-पाकिस्तान, इंडो-नेपाल, इंडो-भूटान, इंडो-चाइना, इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर वर्ष 2011, 2012 और 2013 में हुई घुसपैठ पर दी है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक भारत-चीन सीमा पर पिछले तीन वर्षों में घुसपैठ के 10 मामले सामने आ चुके हैं। केवल वर्ष 2011 में ही हिमाचल-उत्तराखंड से लगती चीन की सीमा पर घुसपैठ की आशंका का एक मामला सामने आया था। इसके बाद न तो वर्ष 2012 और न ही 2013 में कोई घुसपैठ दर्ज की गई। भारत और चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से लगती है।
विज्ञापन

घुसपैठ करने में बांग्लादेशी सबसे आगे

himachal and uttarakhand the safest states in the country according to ministry of home affairs report.

बॉर्डर-------------2011--------2012---------2013
इंडो-बांग्लादेश-----499---------707--------1161
इंडो-पाकिस्तान----317---------332---------345
इंडो-नेपाल-भूटान---3-----------4-----------3
इंडो-चाइना--------6-----------2------------2
इंडो-म्यांमार------122---------219---------180

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed