फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Air Force plane makes night landing at Kangra airport, plane takes off

हिमाचल: वायु सेना के विमान की कांगड़ा हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग, तेज गर्जना से दहशत में आए लोग

Wed, 26 Nov 2025 10:08 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Nov 2025 10:08 AM IST
सार

रात के समय वायुसेना के विमान की लैंडिंग और टेकऑफ से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए, क्योंकि यहां विमानों की नाइट लैंडिंग नहीं होती है।

विज्ञापन
Himachal: Air Force plane makes night landing at Kangra airport, plane takes off
विमान की कांगड़ा हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा दोहराए जाने के बाद मंगलवार को गगल हवाई अड्डे पर वायु सेना के विमान ने नाइट लैंडिंग की। रात के समय वायुसेना के विमान की लैंडिंग और टेकऑफ से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए, क्योंकि यहां विमानों की नाइट लैंडिंग नहीं होती है। रात करीब 9:30 से 11:00 बजे के बाद तक आसमान में विमानों की तेज गर्जना सुनाई देती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, वायु सेना का एक विमान रात 9:32 बजे हवाई अड्डे पर लैंड हुआ और 9:35 बजे टेक ऑफ कर गया।

विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वायु सेना का विमान आसमान में छह से सात चक्कर भी लगाता रहा। सूत्रों के मुताबिक लाइट ऑन और लाइट ऑफ दोनों स्थितियों में विमान की लैंडिंग हुई। सूत्रों ने बताया कि ये दोनों वायु सेना के विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से टेक ऑफ होकर आए थे। पहले एक हेलीकॉप्टर आया। इसके बाद विमान की लैंडिंग हुई। सूत्रों के अनुसार यह पूरी गतिविधि मॉक ड्रिल का ही एक हिस्सा है और सुरक्षा के चलते किया जा रहा अभ्यास है। उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि यह एक मॉक ड्रिल जैसा प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed