फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal: After 63 days of foundation stone laying, OPD of AIIMS Bilaspur will start from today

हिमाचल: शिलान्यास के चार साल, 63 दिन बाद आज से शुरू होगी एम्स बिलासपुर की ओपीडी

Sun, 05 Dec 2021 12:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Dec 2021 12:36 PM IST
सार

तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिलासपुर में एम्स का सपना देखा और पीएम मोदी ने अक्तूबर 2017 में इसका शिलान्यास किया था। शिमला-बिलासपुर रोड पर 1350 करोड़ रुपये से करीब 229 एकड़ में एम्स बनकर तैयार हो रहा है। इस संस्थान में जहां 750 बेड की सुविधा होगी, वहीं यहां मेडिकल के साथ-साथ नर्सिंग की पढ़ाई भी हो सकेगी। 

विज्ञापन
Himachal: After 63 days of foundation stone laying, OPD of AIIMS Bilaspur will start from today
एम्स बिलासपुर हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलान्यास के चार साल, 63 दिन बाद हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी रविवार से शुरू हो जाएगी। एम्स में अभी 79 सुपर स्पेशलिस्ट, 85 नर्सिंग ऑफिसर 19 ओपीडी में सेवाएं देंगे। करीब 75 लाख से ज्यादा की आबादी को प्रदेश के सबसे बडे़ स्वास्थ्य संस्थान का लाभ मिलेगा।तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिलासपुर में एम्स का सपना देखा और पीएम मोदी ने अक्तूबर 2017 में इसका शिलान्यास किया था। शिमला-बिलासपुर रोड पर 1350 करोड़ रुपये से करीब 229 एकड़ में एम्स बनकर तैयार हो रहा है। इस संस्थान में जहां 750 बेड की सुविधा होगी, वहीं यहां मेडिकल के साथ-साथ नर्सिंग की पढ़ाई भी हो सकेगी। एमबीबीएस के पहले बैच के 50 प्रशिक्षु वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा के अलावा यहां पर नर्सिंग, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, मेडिकल एजुकेशन आदि की सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज में भी हिमाचल प्रदेश 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। इसका एलान भी उद्घाटन समारोह में किया जाएगा। अब तक 53.30 लाख पात्र लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं जबकि 53.77 लाख का लक्ष्य है।

विज्ञापन

80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा 

एम्स का 80 फीसदी निर्माण कार्य एनबीसीसी निर्माण कंपनी द्वारा पूरा कर लिया गया है। स्टूडेंट होस्टल, फैकल्टी रेजिडेंस, आयुष भवन पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। जनवरी 2022 में अकादमिक भवन भी तैयार हो जाएगा। जून 2022 में पूरा एम्स बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

चिकित्सकों ने पहले ही शुरू कर दी थीं सेवाएं 

एम्स की ओपीडी भले ही 5 दिसंबर से शुरू होने जा रही है, लेकिन एम्स के चिकित्सकों ने करीब पांच माह पहले सेवाएं शुरू कर दी थीं। कोरोना काल में बिलासपुर के जिला अस्पताल में एम्स के करीब छह विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। लाहौल, पांगी व अन्य कई दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर भी लोगों को लाभान्वित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा, मांडविया और अनुराग ठाकुर आएंगे

इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और सांसद जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश के सभी मंत्री समेत कई गणमान्य लोग मौजूद होंगे। 



प्रदर्शन के एलान के बीच पुलिस सतर्क
 पांच दिसंबर को बिलासपुर में होने वाले सरकारी कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सामने पुलिस कर्मियों के परिजनों के विरोध के एलान के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं। पुलिस के अलावा स्टेट सीआईडी और आईबी के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा वह परिजनों और उन पुलिस कर्मियों की मूवमेंट पर भी निगाह रखे हुए हैं, जो संशोधित पे बैंड जल्द दिए जाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में सबसे ज्यादा मुखर हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी अपने स्तर पर नाराज पुलिस कर्मियों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed