फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: A huge pine tree fell on residential houses in Chhota Shimla

Himachal : छोटा शिमला में रिहायशी मकानों पर गिरा देवदार का पेड़, इलाके में ब्लैक आउट; बेनमोर में धंस गयी सड़क

Tue, 19 Aug 2025 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 12:29 AM IST
सार

इससे दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। एक मकान की छत तो दूसरे की गैलरी को नुकसान पहुंचा है। पानी की टंकियां भी टूट गई है। बिजली तार टूटने से इलाके में ब्लैकआउट हो गया है।

विज्ञापन
Himachal: A huge pine tree fell on residential houses in Chhota Shimla
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के छोटा शिमला वार्ड के आशियाना रेजेन्सी के पास देवदार का एक बड़ा पेड़ सोमवार देर रात 10;15 बजे रिहायशी कॉलोनी के बीच गिर गया। इससे दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। एक मकान की छत तो दूसरे की गैलरी को नुकसान पहुंचा है। पानी की टंकियां भी टूट गई है। बिजली तार टूटने से इलाके में ब्लैकआउट हो गया है।

विज्ञापन


देर रात ही यहां रहने वाले दो परिवारों को रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट कर दिया गया है। सूचना मिलते ही नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर दो बड़े पेड़ मकानों पर खतरा बने हुए हैं। इन्हें कटवाने के लिए आवेदन कर रखा है। हालांकि देर रात इन दो पेड़ों के साथ लगता एक अन्य पेड़ रिहायशी मकान पर गिर गया।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। देर रात को ही पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया गया है। इलाके में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। मंगलवार सुबह इसे बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज भवन के पास धंस गयी सड़क, घरों से बाहर दौड़े लोग
रात करीब 10:30 बजे बेनमोर वार्ड के राजभवन क्षेत्र में पेड़ समेत सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी धंस गया है। इससे यह सड़क अब वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गई है। पेड़ गिरने की आवाज सुनते ही यहां कर्मचारी आवासों में रहने वाले लोग बाहर की और दौड़े। ये देर रात तक बाहर ही खड़े रहे।


नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान के अनुसार सड़क पर पहले ही बड़ी दरारें पड़ गई थी। इसे वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया था। देर रात यह सड़क पेड़ समेत धंस गई। मौके पर कितना नुकसान हुआ है, इसका मंगलवार सुबह आकलन किया जाएगा। शहर की बेमलोई कनलोग सड़क पर भी दरार आ गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed