फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 19 lakh consumers will not get cheap Mustard and refined oil in depots this month

Fair Price Shops: हिमाचल के 19 लाख उपभोक्ताओं को इस महीने नहीं मिलेगा डिपो में सस्ता सरसों और रिफाइंड तेल

Sat, 09 Jul 2022 11:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Jul 2022 11:23 AM IST
सार

प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने डिपुओं में सरसों और रिफाइंड नहीं मिलेगा। सरकार ने सरसों तेल और रिफाइंड के टेंडर रद्द कर दिए हैं। कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा न होने पर यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal 19 lakh consumers will not get cheap Mustard and  refined oil in depots this month
सरसों का तेल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने डिपुओं में सरसों और रिफाइंड नहीं मिलेगा। सरकार ने सरसों तेल और रिफाइंड के टेंडर रद्द कर दिए हैं। कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा न होने पर यह फैसला लिया गया है। सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम को नए सिरे से टेंडर करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रक्रिया में 15 से 20 दिन का समय लगता है। सरकार ने चीनी और नमक की सप्लाई का ऑर्डर भी जारी कर दिया है। हरियाणा सरकार की शुगर मिल हिमाचल के लिए चीनी की सप्लाई करती है।  

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम से मिली जानकारी के मुताबिक सरसों तेल के लिए पांच, रिफाइंड के लिए तीन कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया था। सरसों तेल में पांच कंपनियों ने भाग लिया। इनमें तीन कंपनियों की औपचारिकताएं पूरी नहीं पाई गईं। नियमों के मुताबिक शेष दो कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं की जा सकती। रिफाइंड के लिए जिन तीन कंपनियों ने आवेदन किया था, उनमें दो कंपनियां पहले ही बाहर हो गई थीं। निगम ने इस मामले पर निर्णय लेने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


इस पर सरकार ने टेंडर रद्द कर नए सिरे टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को हर माह तीन दालें (मलका, माश और दाल चना) दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों) चीनी, एक किलो नमक सब्सिडी पर दे रही है, जबकि आटा और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है। उधर, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि रिफाइंड और सरसों तेल के टेंडर को रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम को सप्ताह के भीतर रि- टेंडर करने के लिनए कह दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed