फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 179 crore smart city stranded in Yes Bank, projects clouded

हिमाचल: यस बैंक में फंसे स्मार्ट सिटी के 179 करोड़, परियोजनाओं पर संकट के बादल

Mon, 09 Mar 2020 08:44 PM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
सचिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal: 179 crore smart city stranded in Yes Bank, projects clouded
yes bank - फोटो : PTI

यस बैंक पर आरबीआई के प्रतिबंधों से स्मार्ट सिटी धर्मशाला में करोड़ों की परियोजनाओं पर खतरे के बादल मंडरा गए हैं। बैंक में चल रहे घाटे के कारण ग्राहकों में तनाव का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर स्मार्ट सिटी धर्मशाला का यस बैंक में करीब 80 फीसदी पैसा जमा है। इस बैंक में स्मार्ट सिटी कंपनी के 179 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार बैंक के ग्राहक एक महीने में केवल 50 हजार रुपये तक ही निकाल सकते हैं। स्मार्ट सिटी में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। बैंक में स्मार्ट सिटी कंपनी के करीब 160 करोड़ रुपये फंसे होने के चलते बड़े विकास कार्य करना संभव होना मुश्किल है। बैंक से पैसे निकालने की सीमा 50 हजार तक होने से स्मार्ट सिटी का एक भी कार्य पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


इसके चलते स्मार्ट सिटी के कार्यालय में भी तनाव को माहौल बना हुआ है। 
स्मार्ट सिटी के आईसीआईसीआई, पंजाब नेशनल, एक्सिस, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी पांच खाते हैं। इसमें उनका 20 फीसदी पैसा ही जमा है। यह पैसा बड़े-छोटे कार्य करना के लिए पूरा नहीं है। बिना पैसे के कोई भी कार्य करना बड़ा मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराने की जरूरत नहीं
डरने की कोई बात नहीं है। स्मार्ट सिटी के पांच अन्य बैंकों में भी खाते हैं। इसमें स्मार्ट सिटी का 20 फीसदी पैसा जमा है। अभी तक तो पैसों के लेनदेन में कोई परेशानी नहीं आई है। आगामी कार्यों के लिए भी स्मार्ट सिटी के पास पर्याप्त पैसे हैं। इस तरह की परेशानियों से निपटने के लिए स्मार्ट सिटी पूरी तरह से तैयार है। -प्रदीप ठाकुर, सीईओ स्मार्ट सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed