फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 13 people reported normal contact with corona positive patients in Tanda

हिमाचल: टांडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 13 लोगों की रिपोर्ट सामान्य

Sat, 28 Mar 2020 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Mar 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal: 13 people reported normal contact with corona positive patients in Tanda
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा की लैब में जांचे 16 सैंपलों की रिपोर्ट सामान्य आई है। 16 में से 13 लोग पॉजिटिव मरीज के नजदीक थे। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए आठ और संभावितों के सैंपल टांडा भेजे, जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। कांगड़ा जिले में 15 और लोगों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही कांगड़ा जिले में होम आईसोलेशन में रखे लोगों की संख्या 608 हो गई है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की। जोनल अस्पताल धर्मशाला में एक और संभावित मरीज को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। छेब में 15 और बालाजी अस्पताल में छह संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन में रखा है।

विज्ञापन


अब एक ही पोर्टल पर दिखेंगे सरकारी आदेश
वहीं, प्रदेश में कोविड-19 को लेकर सरकार की ओर से जारी आदेशों को सभी तक आसानी से उपलब्ध कराने के लिए आईटी विभाग ने एक वेब पोर्टल तैयार किया है। covidorders.hp.gov.in नाम के वेब पोर्टल पर स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभाग कोविड-19 को लेकर जारी आदेशों को अपलोड किया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों से लेकर आम लोग भी इस पोर्टल के जरिये सरकार के हर फैसले की जानकारी ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed