{"_id":"d9cef1465974e4fab284170b3ace972f","slug":"him-gold-hockey-cup-will-starts-form-8th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"साेलन में हिम गोल्ड हॉकी कप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साेलन में हिम गोल्ड हॉकी कप आज से
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 May 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20वां हिम गोल्ड हाकी कप सोलन में आज से शुरू हो रहा है। इसमें छह बड़ी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। ध्यान चंद अकादमी झांसी, यूपी-11, एमपी अकादमी, हरियाणा-12 और हिमाचल की टीम शामिल है।
विज्ञापन
एक टीम पाकिस्तान से खेलने सोलन आई है। प्रतियोगिता 11 मई तक चलेगी। उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि विजेता टीम को 35000 तथा उप विजेता को 15000 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के समापन पर राज्यपाल उर्मिला सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इस मौके पर एडीएम सीपी वर्मा, एसीटूडीसी सुभाष सकलानी, आईएएस प्रोवेशनर रीचा वर्मा और आयोजन समिति सदस्य वेद प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिमटा हिम गोल्ड का दायरा
प्रतियोगिता में आने वाले टीमों का दायरा सिमटने लगा है। वर्ष 1991 में जब यह प्रतियोगिता शुरू हुई थी तो इसमें 12 टीमों ने भाग लिया।
अब महज छह टीमें बची हैं। आयोजकों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव और धन की कमी के कारण यह दायरा सिमटने लगा है।
कहां और कब होंगे मैच
प्रतियोगिता का पहला मैच वीरवार को शाम तीन बजे डीसी अकादमी झांसी तथा यूपी के बीच होगा। दूसरा मैच एमपी अकादमी तथा हिमाचल प्रदेश की टीम में खेला जाएगा।
9 मई को एमपी अकादमी तथा हरियाणा, पाकिस्तान तथा यूपी के बीच मैच होगा। 10 मई को हिमाचल और हरियाणा के बीच मुकाबला होगा। दूसरा मैच पाकिस्तान तथा डीसी अकादमी में खेला जाएगा।