फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hilopa Joins Aap Party

हिलोपा के विलय से नाराज खेमा आप में हुआ शामिल

Mon, 03 Oct 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Oct 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
Hilopa Joins Aap Party

हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) का भाजपा में विलय से नाराज खेमा आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गया। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रभारी संजय सिंह ने राजधानी शिमला पहुंचकर हिलोपा के दस पूर्व पदाधिकारियों समेत बीस को सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में पूर्व आईएएस और पूर्व आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


सदस्यता दिलाने के बाद मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने बताया कि हिलोपा में रहे राज्य प्रवक्ता महेंद्र नाथ सोफत समेत कइयों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। संजय सिंह ने एलान किया कि 2017 विधानसभा चुनाव में आप पार्टी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2017 से हिमाचल के दौरे करते रहेंगे। संजय सिंह ने कहा कि हिमाचल की राजनीति भाजपा व कांग्रेस के आसपास घूमती है। अबकी बार विधानसभा चुनाव में जनता के सामने आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प होगा। हिमाचल में पार्टी का एक मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर में 10 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

Hilopa Joins Aap Party

पार्टी ने प्रदेश भर में 10 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद बूथ, ब्लॉक, विधानसभा, जिला व प्रदेश स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार, सस्ती शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त या न्यूनतम दर पर उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएगी। इसके लिए चुनाव से पहले एक आंदोलन भी किया जाएगा। 

वीरभद्र और धूमल पर साधा निशाना
संजय ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर भी निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। सीबीआई छापेमारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे हैं, वह प्रदेश में क्या विकास कार्य कर सकते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर भी पहाड़ों को बेचने का आरोप लगाया। 

आप में ये हुए शामिल
हिलोपा के पूर्व पदाधिकारी महेंद्रनाथ सोफत, सुभाष शर्मा, धर्म चंद गुलेरिया, जितेंद्र पाल ठाकुर, रमा गुलेरिया, दीपक मांटा, रविंद्र सिंह, बीरबल कपूर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, आशीष नेगी शामिल हैं। इनके अलावा अमर सिंह राठौर, कंवर विरेंद्र सिंह, सुरजीत भारती, हुक्मा कपिला, हर्ष कुमार, डॉ. रोहित सबलोक, डॉ. ओपी अत्री, अधिवक्ता आरके गर्ग व केश्वकांत ने भी आप की सदस्यता ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed