फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hill peas will now reach Mumbai directly from Shimla in a single truck

एक ही ट्रक में अब शिमला से सीधे मुंबई पहुंचेगा पहाड़ी मटर

Fri, 02 Apr 2021 11:06 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Apr 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Hill peas will now reach Mumbai directly from Shimla in a single truck
पहाड़ी मटर-फाइल - फोटो : अमर उजाला

शिमला, सिरमौर और मंडी जिले का पहाड़ी मटर अब एक ही ट्रक में शिमला से सीधे मुंबई पहुंचेगा। अब तक शिमला से मटर दिल्ली और दिल्ली से मुंबई के लिए अलग अलग ट्रक में लोड होता है। एक ही ट्रक में शिमला से सीधे मुंबई पहुंचने पर ट्रक भाड़े में प्रतिकिलो तीन रुपये तक कमी आएगी। किसानों को उपज के प्रतिकिलो 3 रुपये तक अधिक रेट मिलेंगे।मुंबई में पहाड़ी मटर की भारी डिमांड को देखते हुए आढ़ती एसोसिएशन ढली ने शिमला से मुंबई के लिए मटर की सीधी लोडिंग करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसके लिए ट्रक ऑपरेटर यूनियनों से संपर्क साधा गया है। शिमला से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई के लिए मटर का प्रतिकिलो भाड़ा करीब 17 से 20 रुपये पड़ रहा है। शिमला से सीधे मुंबई के लिए लोडिंग होने पर किराये में प्रति किलो तीन रुपये तक कमी आएगी।
विज्ञापन


इन दिनों राजधानी की ढली मंडी में शिमला जिले के ठियोग, सिरमौर के गिरिपार और मंडी के करसोग से रोजाना 1200 से 1500 क्विंटल मटर पहुंच रहा है। ढली मंडी से हर रोज 7 से 8 ट्रक मटर मुंबई की वाशी और कल्याण मंडी के लिए लोड हो रहे हैं। ढली मंडी में मटर की खरीद फरोख्त के बाद मटर के ट्रकों की लोडिंग दिल्ली के लिए होती है। दिल्ली में मटर को दूसरे ट्रकों में लोड कर मुंबई भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधी लोडिंग से दो से तीन रुपये की बचत 
शिमला से मटर की मुंबई के लिए सीधी लोडिंग करने की कोशिश की जा रही है। अभी दिल्ली में मटर के ट्रकों को दूसरी गाड़ी में पलटी करना पड़ता है। सीधी लोडिंग होने से प्रतिकिलो भाड़े में दो से तीन रुपये तक बचत होगी। किसानों को प्रतिकिलो तीन रुपये तक अधिक दाम मिलेंगे।

- हरीश ठाकुर, अध्यक्ष, आढ़ती एसोसिएशन ढली मंडी

छह घंटे जल्दी पहुंचेगी गाड़ी
शिमला से मटर की मुंबई के लिए सीधी लोडिंग होने पर ट्रक करीब छह घंटे जल्दी मुंबई पहुंचेंगे। जिससे अच्छे दाम मिलेंगे। अभी ढली मंडी से सुबह 10 से 11 बजे मटर के ट्रक दिल्ली रवाना होते है। करीब दस घंटे में ट्रक दिल्ली पहुंच जाते हैं। पानीपत और मूरथल मेें पलटी होने के बाद मटर की मुंबई के लिए लोडिंग होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed