{"_id":"69e4c90e7bbfa9231500032f","slug":"hill-peas-are-being-sent-to-cities-in-ratlam-mumbai-pune-and-gujarat-shimla-news-c-19-sml1002-708450-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली मंडी में मटर 80, फूलगोभी 27 रुपये किलो बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली मंडी में मटर 80, फूलगोभी 27 रुपये किलो बिकी
विज्ञापन
बाहरी राज्यों में बढ़ी मांग, 1500 बोरियां पहुंचीं, किसानों को मिल रहे बेहतर दाम
सूरत, मुंबई, पुणे और गुजरात के शहरों में भेजा जा रहा पहाड़ी मटर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में एक बार फिर मटर के दामों ने 80 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छू लिया है। रविवार को मंडी में मटर 50 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिका। वहीं फूलगोभी भी 15 से 27 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिकी, जिससे किसानों को फसल के अच्छे भाव मिल रहे हैं।
आढ़तियों के अनुसार रविवार को मंडी में करीब 1500 मटर की बोरियों का कारोबार हुआ। वर्तमान में करसोग, चियोग, ठियोग, जुन्गा सहित शिमला के आसपास के क्षेत्रों के अलावा सिरमौर और सोलन से भी मटर आ रही है। साथ ही गोभी की सप्लाई भी बढ़ने लगी है।
आढ़तियों का कहना है कि बाहरी राज्यों में पहाड़ी मटर की मांग लगातार बढ़ रही है। ढली मंडी से मटर स्थानीय बाजारों के साथ-साथ सूरत, मुंबई, पुणे और गुजरात के अन्य शहरों में भेजा जा रहा है। कुछ दिन पहले बारिश के कारण गीला मटर आने से दाम में करीब 5 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी, लेकिन अब कीमतें फिर से बढ़कर 80 रुपये तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
मटर का सीजन तेजी से चल रहा है। बाहरी राज्यों में इसकी मांग बढ़ रही है। रविवार को करीब 1500 बोरियां आईं और मटर 50 से 80 रुपये तक बिका। गोभी भी 15 से 27 रुपये प्रति किलो तक बिकी।
बिट्टू वर्मा, सचिव, आढ़ती एसोसिएशन ढली मंडी
लोअर बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर
शहर की लोअर बाजार सब्जी मंडी में बीते एक सप्ताह से ज्यादातर सब्जियों के दाम स्थिर हैं। सब्जी कारोबारी विश्वेश्वर नाथ के अनुसार बाहरी राज्यों से सब्जियों की आवक बढ़ने से कुछ सब्जियों के दाम में कमी आई है, जबकि अधिकतर के भाव स्थिर हैं।
मंडी में पहाड़ी मटर और फूलगोभी 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। वहीं कुछ ऑफ सीजन सब्जियां अभी भी सामान्य से अधिक कीमत पर मिल रही हैं। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में दामों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
सब्जियों के दाम (प्रति किलो रुपये में):
भिंडी - 60
मटर - 60
गोभी - 60
टमाटर - 50
कद्दू - 20
बैंगन - 60
करेला - 60
शिमला मिर्च - 60
बीन - 60
पालक - 20
घीया - 30