फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hill areas of himachal is Suitable for cultivation of Asafoetida

हिमाचल के इन क्षेत्र में हो सकती है हींग की खेती, डॉ. विक्रम शर्मा ने दी जानकारी

Sun, 01 Jul 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 01 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
hill areas of himachal is Suitable for cultivation of Asafoetida

हिमाचल के इन क्षेत्र में हींग की खेती हो सकती है। हिमाचल के किन्नौर, पांगी, लाहौल, सिरमौर के शिलाई, चंबा की पहाड़ियों पर हींग की खेती की जा सकती है। ये पहाड़ियां हींग की खेती के लिए उपयुक्त हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र, कश्मीर का ऊपरी हिमालयी क्षेत्र और उत्तरी पूर्व में अरुणाचल प्रदेश में भी हींग का उत्पादन किया जा सकता है। यह बात कॉफी बोर्ड भारत सरकार के मनोनीत निदेशक डॉ. विक्रम शर्मा ने कही।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हींग की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे आज भी देश में हींग का आयात किया जाता है। अगर सरकार हींग की खेती की ओर ध्यान दे तो हर वर्ष भारत ही करोड़ों रुपये का हींग तैयार कर किसानों की आर्थिकी को मजबूत किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र हींग की खेती के लिए जलवायु के हिसाब से उपयुक्त

hill areas of himachal is Suitable for cultivation of Asafoetida

डॉ. विक्रम शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तरी पूर्व में अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र हींग की खेती के लिए जलवायु के हिसाब से उपयुक्त हैं। अगर भारत सरकार और प्रदेश सरकारें ध्यान दें तो भारत में कई हजार करोड़ का हींग का आयात कम किया जा सकता है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि उन्होंने हींग का बीज ईरान और तुर्कमेनिस्तान से मंगवाया है। भारत सरकार व प्रदेश सरकार को इसके वाणिज्यिक खेती के लिए आग्रह कर चुके हैं, परंतु अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed