{"_id":"5770b4384f1c1bc77379b1ae","slug":"hike-in-toilet-user-charge-in-shimla-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दोगुना किया टॉयलेट यूजर चार्ज, 20 रुपये में स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दोगुना किया टॉयलेट यूजर चार्ज, 20 रुपये में स्नान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली जुलाई से शिमला में लोगों को टॉयलेट के यूजर चार्ज 2 रुपये की जगह 5 रुपये चुकाने होंगे। नगर निगम ने स्नानागार में नहाने की दरें भी दुगनी कर दी हैं। 10 रुपये के स्थान पर अब नहाने के 20 रुपये वसूले जाएंगे। सुलभ इंटरनेशनल का कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद नगर निगम पहली जुलाई से शौचालयों के संचालन का जिम्मा चंडीगढ़ की सनशाइन इंटरप्राइजेज को सौंपने जा रहा है। शहर में नगर निगम के कुल 125 शौचालय हैं।
विज्ञापन
इनमें 65 पब्लिक टॉयलेट हैं, जबकि 60 कम्यूनिटी टॉयलेट हैं। नगर निगम की ओर से निर्धारित की गई नई दरें 65 पब्लिक टॉयलेट में ही लागू होंगे, 60 कम्यूनिटी टॉयलेट का प्रयोग लोग मुफ्त कर सकेंगे। सभी 125 शौचालयों में पुरुष और महिलाओं के लिए यूरिनल सुविधा मुफ्त रहेगी।
विज्ञापन
नगर निगम सनशाइन इंटरनेशनल को आगामी 5 साल के लिए शौचालयों के संचालन और प्रबंधन का जिम्मा सौंपने जा रहा है। शौचालयों को पानी की सप्लाई नगर निगम देगा, भंडारण की व्यवस्था कंपनी को करनी होगी। बिजली का मीटर नगर निगम के नाम होगा लेकिन बिल का भुगतान कंपनी को करना पड़ेगा।
विज्ञापन
संतोषजनक सेवा न मिले तो डायल करें 1916
नगर निगम शौचालयों के यूजर चार्ज में पहली जुलाई से दुगनी बढ़ोतरी तो कर रहा है लेकिन अधिक भुगतान के बाद भी आपको यदि संतोषजनक सुविधा न मिले तो नगर निगम के कंट्रोल रूम में 1916 पर शिकायत जरूर करें।
-यह रखी गई हैं सेवा की शर्तें
ओवर चार्जिंग अवैध, 10 हजार रुपये प्रति शिकायत प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना
सुबह पांच से रात नौ बजे तक सभी शौचालयों को खुला रहना अनिवार्य
शौचालयों के बाहर यूजर चार्ज प्रदर्शित करना अनिवार्य
शौचालय के सभी नलों में हर समय पर्याप्त पानी की आपूर्ति जरूरी
शौचालय का फर्श सुखा रहना अनिवार्य (फिसलन और संक्रमण से बचाव के लिए)
सुबह से शाम तक शौचालयों की सही सफाई जरूरी
शौचालयों में हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था अनिवार्य
पुरुष और महिला दोनों प्रकार के शौचालयों में अलग डस्टबिन जरूरी
ब्लैक लिस्ट कंपनी को सौंपे जा रहे शौचालय: भाटिया
संत श्री रविदास धर्मसभा के अध्यक्ष कर्म चंद भाटिया का कहना है कि नगर निगम ऐसी कंपनी को शहर के शौचालय संचालन के लिए सौंप रहा है जो कुल्लू में ब्लैक लिस्ट की जा चुकी है। 2014 में इस कंपनी को कुल्लू में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम
सौंपा गया था और काम संतोषजनक न होने के कारण फरवरी 2015 में काम वापिस ले लिया गया। नगर निगम ने सिंगल टेंडर पर सनशाइन को काम दिया है। इतना ही नहीं कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए शौचालय के 5 रुपये और नहाने के रेट बढ़ा कर 20 रुपये कर दिए गए हैं।
पूरी तरह जांच परख कर ही दिया गया है काम: डॉ. नेगी
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोनम नेगी का कहना है कि सनशाइन इंटरनेशनल को जांच परख कर ही काम दिया गया है। कंपनी का चंडीगढ़ में शौचालय प्रबंधन का अनुभव है। दियोटसिद्ध में भी शौचालय व्यवस्था इसी कंपनी के जिम्मे है। नगर निगम ने बाकायदा एसडीएम बड़सर से इसे लेकर बात की है।
उन्होंने कंपनी के काम को संतोषजनक बताया है। कुल्लू में कंपनी डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के काम में थी, शिमला में इनसे शौचालयों के संचालन का काम लिया जाना है। जिसका चंडीगढ़ में इनके पास पर्याप्त अनुभव है। सिंगल टेंडर पर काम देने की बात भी गलत है, सुलभ और सनशाइन दोनों ने टेंडर में भाग लिया है।