फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in salary of rogi kalyan samiti employees at igmc shimla.

आईजीएमसी के इन कर्मचारियों का वेतन होगा डबल

Sun, 30 Aug 2015 09:28 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
hike in salary of rogi kalyan samiti employees at igmc shimla.

आईजीएमसी में रोगी कल्याण समिति में तैनात कर्मचारियों का वेतन लगभग दोगुना हो जाएगा। बैठक में बेसिक प्लस ग्रेड पे, ईपीएफ और डीए से वंचित कर्मचारियों को यह तोहफा दिया गया है। इससे सबसे अधिक फायदा कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर्स को होगा। इसी तरह सालों से ठेके पर रखे गए वार्ड ब्वाय और ईसीजी कर्मचारियों को रोगी कल्याण समिति के तहत रखे जाने के मामले में भी हामी भरी गई है।

विज्ञापन


लेकिन इन्हें आरकेएस में रखने से पहले इन सभी कर्मचारियों का बायोडाटा राज्य सरकार के पास भेजने के लिए कहा गया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और भर्ती की प्रक्रिया को देखने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। बेसिक प्लस ग्रेड पे और डीए इत्यादि से वंचित रहने वाले रोगी कल्याण समिति के कर्मचारी काफी लंबे समय से यह मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन

अभी मिल रहा है इतना वेतन

hike in salary of rogi kalyan samiti employees at igmc shimla.

इन्हें मौजूदा समय में 6500 मासिक वेतन मिल रहा है। इन सुविधाओं के मिलने पर मासिक वेतन 12 हजार से अधिक हो जाएगा। रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक के एजेंडे में आईजीएमसी कर्मचारी संघ की ओर से यह मुद्दा उठाया गया। इसके लिए कर्मचारी संघ ने ठेके पर रखे गए 120 वार्ड ब्याय और 6 ईसीजी कर्मचारियों को आरकेएस में लाने का आग्रह किया गया था। इस पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

आईजीएमसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा, महासचिव हरिंद्र मेहता और कंप्यूटर आपरेटर संघ के प्रेस सचिव सन्नी चौहान ने कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले पर स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव का धन्यवाद किया है। सन्नी चौहान ने कहा कि प्रिंसिपल प्रोफेसर एसएस कौशल और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश के प्रयासों से भी यह संभव हो पाया है। आरकेएस कर्मचारी उनके भी आभारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed