{"_id":"5ecb70928ebc3e90835de18d","slug":"hike-in-prices-of-apple-carton-in-between-lockdown-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की आड़ में सेब कार्टन और पैकिंग ट्रे के दामों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की आड़ में सेब कार्टन और पैकिंग ट्रे के दामों में उछाल
Mon, 25 May 2020 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 May 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लॉकडाउन की आड़ में सेब कार्टन और पैकिंग ट्रे के दामों में उछाल आने से बागवानों को पैकिंग ट्रे का बंडल अब पिछले साल के मुकाबले सौ रुपये महंगे मिल रहे हैं। सेब पैकिंग कार्टन के दाम तय न होने से बागवानों में नाराजगी बढ़ने लगी है। इस बार सरकार ने चेरी के डिब्बे पिछले साल के तय दामों पर बागवानों को सीजन में उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
प्रदेश के सेब बागवानों पर लॉकडाउन का असर पड़ने लगा है। सेब पैकिंग ट्रे और कार्टन के दाम महंगे कर दिए गए हैं। उत्पादकों ने बागवानों से ट्रे और कार्टन का एडवांस लेना आरंभ कर दिया है। पिछले साल ट्रे का बंडल 480 से 520 रुपये में बेचा गया था।
विज्ञापन
इस बार सीधे सौ रुपये प्रति बंडल बढ़ा दिया है। इसी तरह से पिछली बार सेब के कार्टन का रेट 45 से लेकर 58 रुपये प्रति कार्टन बिका था। इस बार बागवानों को यह कार्टन 5 से 8 रुपये महंगा दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इस बार चेरी उत्पादकों को डिब्बे पिछले साल के रेट पर उपलब्ध कराए थे, लेकिन इस बार सेब उत्पादकों को महंगे दामों पर पैकिंग सामग्री दी जा रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि उत्पादक बागवानों को पिछले साल के मुकाबले ट्रे के बंडल सौ रुपये महंगा दे रहे हैं। इसके अलावा कार्टन भी आठ रुपये तक महंगा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पैकिंग ट्रे और कार्टन के रेट गुणवत्ता के हिसाब से तय करें, ताकि बागवानों पर वित्तीय बोझ न पड़े।