शिमला में अब महंगी होगी कार पार्किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के स्थानीय लोगों और सैलानियों पर नगर निगम ने नया आर्थिक बोझ लादने की तैयारी कर ली है। एमसी की 23 पार्किंगों में वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों को अब पार्किंग फीस के अलावा 12.36 प्रतिशत सेवा कर भी देना होगा। पार्किंग फीस पर सेवा कर लागू होने से पांच रुपये से लेकर 210 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
वीरवार को महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी निगम सदन में दी जाएगी। निगम सदन ने अगर प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी तो पहली अक्तूबर से शहर में पार्किंग फीस महंगी हो जाएगी। फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में सेवा कर लगने के बाद बनने वाली राशि को घटाया और बढ़ाया भी गया है।
मासिक फीस में भी कर दी है भारी बढ़ोतरी
पार्किंग फीस को राउंड फिगर में करने के लिए चार से पांच रुपये और बढ़ाए हैं। मासिक पार्किंग फीस में नगर निगम ने भारी बढ़ोतरी की है। छोटी गाड़ियों पर सेवा कर लागू होने के बाद फीस 1400 की जगह 1573 रुपये बनती है, जिसे निगम ने बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है।
बड़ी कार की फीस सेवा कर के बाद 1700 से 1910 रुपये हुई है। इसे निगम ने 3000 रुपये कर दिया है। फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में पार्षद शशि शेखर चीनू, कांता स्याल, अनूप वैद, आयुक्त अमरजीत सिंह, सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।