फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in fair for apple season

डीजल की कीमत घटी फिर कैसे बढ़ा दिया सेब ढुलाई का भाड़ा

Wed, 29 Jun 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Jun 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
hike in fair for apple season

सेब ढुलाई भाड़े में दस फीसदी वृद्धि पर प्रदेश सेब उत्पादक संघ ने सवाल किए हैं। संघ का कहना है कि डीजल की कीमत स्थित है। बावजूद प्रशासन ने भाड़े की दरों में बढ़ोतरी कर बागवानों की कमर तोड़ दी है। संघ का तर्क है कि एक तो पहले से ही सेब की फसल कम है और राहत देने के बजाय मालभाड़ा बढ़ाकर प्रशासन ने बागवानों पर अधिक बोझ डाल दिया है।

विज्ञापन


संघ ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अगर भाड़े की दरें न घटाई गई तो इसके खिलाफ धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। बीते हर साल जिला प्रशासन सेब सीजन के दौरान सेब के मंडियों तक ढुलाई के लिए माल भाड़ा तय करता है और भाड़े में हर साल पांच प्रतिशत तक का इजाफा करता है लेकिन इस साल दस फीसदी भाड़े के बड़ने से सेब बागवानों पर बोझ बड़ गया है।
विज्ञापन


500 पेटी के साथ ट्रक का भाड़ा (दिल्ली तक)
क्षेत्र              बीते साल      इस साल
चौपाल          32500        35750
मतियाना        28500        31350
रामपुर           35500        39050
जुब्बल          33500        36850
कोटखाई        30000        33000
ठियोग           27500        30250

तुरंत वापस लिया जाए बढ़ा हुआ किराया: चौहान

फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान का कहना है पेटियों का भाड़ा बढ़ा कर सरकार ने बागवानों पर गैर जरूरी बोझ डाल दिया है। बीते सालों की अपेक्षा इस साल डीजल के रेट कम हैं बावजूद इसके ढुलाई की दरें बढ़ा दी गई है। इस बार सेब की फसल कम है, ओलों से फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है ऐसे में किराये की दरें घटाई जानी चाहिए थी। अगर सरकार 10 फीसदी बढ़ोतरी तुरंत वापिस नहीं लेती तो धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed