{"_id":"5ee78455c73760024d24e077","slug":"highway-construction-company-will-give-employment-to-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से लौटकर बेरोजगार हुए युवाओं को नौकरी देगी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से लौटकर बेरोजगार हुए युवाओं को नौकरी देगी कंपनी
Mon, 15 Jun 2020 07:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच के निर्माणाधीन फोरलेन में काम कर रही कंपनी कोविड-19 के कारण बाहरी राज्यों से लौटे हिमाचली युवाओं को कौशल के अनुरूप रोजगार देगी। इसके लिए कंपनी ने आवेदन मांगे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने बताया कि कोविड-19 के खतरे के कारण बड़ी संख्या में प्रदेशवासी बाहरी राज्यों से अपने गृह राज्य में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें से अनेक औद्योगिक और अन्य रोजगारपरक तकनीकी कौशल में पारंगत हैं। बाहरी राज्यों से आए तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन कौशल पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर युवा अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण युवाओं को राज्य में कौशल अनुरूप रोजगार उपलब्ध करवाने में सहायक बनेगा, प्रदेश को राज्य के भीतर ही तकनीकी रूप से दक्ष और अनुभवी श्रम शक्ति प्राप्त होगी।
विज्ञापन
इन पदों के लिए कंपनी को है जरूरत
कंपनी को फोरलेन कार्य के लिए ब्रिज मेसन, बढ़ई, बार-बेंडर, शटरिंग स्पेशलिस्ट, सीआरएम मेसन, पेवर ऑपरेटर, हाइड्रा ऑपरेटर और अकुशल निर्माण कामगारों की आवश्यकता है। इनकी स्क्रीनिंग के लिए कंपनी टीमें तैनात करेगी।
विज्ञापन
दुरुस्त युवाओं को कंपनी कोविड-19 के नियमों का पालन कर परियोजना स्थल तक पहुंचाएगी। महा प्रबंधक परियोजना अमित मलिक, महा प्रबंधक व्यापार विकास दीपक सिंह प्रशासन प्रमुख डॉ. सीडी डोगरा, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष सिंह को तैनात किया है।