फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   higher education directorate himachal pradesh prarthana sabha in schools in sanskrit and english

उच्च शिक्षा निदेशालय: स्कूलों में हिंदी के अलावा अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में भी होगी प्रार्थना सभा

Sun, 06 Mar 2022 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Mar 2022 01:53 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों में अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रार्थना सभा में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
higher education directorate himachal pradesh prarthana sabha in schools in sanskrit and english
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द हिंदी के अलावा अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में भी प्रार्थना सभा होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को इस बाबत तैयारियां रखने के निर्देश जारी किए हैं। अभी कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों में प्रार्थना सभा करने पर रोक लगाई गई है। बंदिशें हटते ही प्रार्थना सभा को शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी बीते दिनों स्कूलों में लगी कोरोना बंदिशों को कम करने की बात कही है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों में अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रार्थना सभा में बदलाव किया जाएगा। हिंदी के अलावा सप्ताह में एक या दो दिन अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में भी प्रार्थना होगी। स्कूल प्रिंसिपलों को अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में प्रार्थना से विद्यार्थियों को अवगत कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed