फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Higher Education Directorate: Deputy director will be able to close schools due to heavy rains and landslides

उच्च शिक्षा निदेशालय: हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन होने पर उप निदेशक बंद कर सकेंगे स्कूल

Wed, 03 Aug 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Aug 2022 09:21 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को प्राकृतिक आपदाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी उपनिदेशकों को इस तरह के मामले पेश आने पर उपायुक्तों से संपर्क कर स्कूल बंद करने के फैसले लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। 

विज्ञापन
Higher Education Directorate: Deputy director will be able to close schools due to heavy rains and landslides
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़कें ठप होने के दौरान जिला शिक्षा उपनिदेशक स्कूलों को बंद करने का फैसला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को प्राकृतिक आपदाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी उपनिदेशकों को इस तरह के मामले पेश आने पर उपायुक्तों से संपर्क कर स्कूल बंद करने के फैसले लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान जारी बारिश से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्कूलों के आसपास यदि भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बिगड़ते हैं तो जिला उपनिदेशक इस बाबत उपायुक्तों के साथ चर्चा कर स्कूल बंद करने का फैसला ले सकते हैं। इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशालय को भी सूचित करने को कहा गया है।

विज्ञापन


22 अगस्त कर विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाएं स्कूल
प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी विद्यालयों के सत्र 2022-23 के लिए नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों के पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पंजीकरण के लिए अंतिम 20 अगस्त निर्धारित की गई है। जिन परीक्षार्थियों का पंजीकरण पहले हो चुका है, ऐसे परीक्षार्थियों का नया पंजीकरण नहीं किया जाएगा। ऐसे परीक्षार्थियों को पहले से आवंटित पंजीकरण संख्या के अंतर्गत ही परीक्षाओं से संबंधित कार्रवाई की जाएगी। नए परीक्षार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए एप्लीकेशन में अंकित न्यू रजिस्ट्रेशन की ऑप्शन को क्लिक करना होगा और ऐसे परीक्षार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए शुल्क 50 रुपये प्रति विद्यार्थी जमा करवाना होगा।  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि इसके साथ-साथ विद्यालय संबंधी अन्य सूचना भी प्रपत्र अनुसार भरकर भेजनी होगी। समयबद्ध पंजीकरण न किए जाने की जिम्मेवारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक की होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और कक्षा के प्रभारी पंजीकृत किए जाने वाले परीक्षार्थियों का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और श्रेणी सही दर्ज करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed