फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   higher education department himachal pradesh directions to colleges for hostel mess fees

उच्च शिक्षा निदेशालय: कॉलेजों में छह माह की एक साथ हॉस्टल-मेस फीस वसूलने पर रोक

Tue, 07 Sep 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 07 Sep 2021 05:00 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश के कई डिग्री, बीएड, लॉ और संस्कृत के निजी और सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों से छह माह या उससे अधिक समय की हॉस्टल और मेस फीस लेने की शिकायतें मिली हैं।

विज्ञापन
higher education department himachal pradesh directions to colleges for hostel mess fees
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कॉलेजों में छह माह की एक साथ हॉस्टल और मेस फीस वसूली करने पर रोक लगा दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को प्रदेश के निजी और सरकारी कॉलेज प्रिंसिपलों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना संकट से कई अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों से मासिक या द्विमासिक आधार पर ही शुल्क लेने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश के कई डिग्री, बीएड, लॉ और संस्कृत के निजी और सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों से छह माह या उससे अधिक समय की हॉस्टल और मेस फीस लेने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते वर्ष से जारी कोरोना संकट के चलते कई अभिभावकों की आर्थिक स्थिति अभी पटरी पर नहीं लौट सकी है। कई अभिभावक एक साथ छह माह की फीस चुकाने के लिए असमर्थ हैं। ऐसे में इस तरह के मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए विद्यार्थियों से एक या दो माह की हॉस्टल और मेस फीस ही वसूली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed