फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   higher education council act for quality education in himachal

गुणात्मक उच्च शिक्षा देने के लिए हिमाचल में होगी नई पहल, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

Mon, 29 Jan 2018 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 29 Jan 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
higher education council act for quality education in himachal

शिक्षा विभाग ने शिक्षा पद्धति में सुधार आने और केंद्र सरकार से अधिक बजट लेने के एक्ट का मसौदा तैयार कर लिया है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत उच्च शिक्षा में गुणात्मकता लाने को हिमाचल में हायर एजूकेशन काउंसिल एक्ट बनाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में इस एक्ट को मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि, रूसा लागू होने के समय प्रदेश में काउंसिल का गठन किया गया था, लेकिन एक्ट नहीं बनाया गया था। अब भाजपा सरकार ने एक्ट बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हायर एजूकेशन काउंसिल एक्ट के तहत मुख्यमंत्री को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया जाएगा। प्रदेश भर के सभी सरकारी और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालय इसके दायरे में आएंगे। सभी शिक्षण संस्थानों में समितियां बनाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कॉलेजों और विवि पर रहेगा इनका नियंत्रण

higher education council act for quality education in himachal

राज्यों के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों पर हायर एजूकेशन काउंसिल का नियंत्रण रहेगा। शिक्षण संस्थानों में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस और प्रोजेक्ट मानीटरिंग यूनिट गठित होंगे। काउंसिल में चेयरमैन के अलावा मुख्य कार्यकारी, स्टेट प्रोजेक्ट आफिसर सहित 10 से 25 सदस्य होंगे। 

स्वास्थ्य शिक्षा, इंजीनियरिंग शिक्षा, नर्सिंग शिक्षा, आर्किटेक्चर शिक्षा, विधि शिक्षा और तकनीकी शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थानों को भी काउंसिल के दायरे में लाया जाएगा। 

हायर एजूकेशन काउंसिल के ये होंगे कार्य
- प्रदेश में रूसा के क्रियान्वयन को लेकर रणनीति और योजना तैयार करना।
- मूल्यांकन और निगरानी करना।
- शैक्षणिक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण तरीके से मुहैया करवाना।
- दिशा-निर्देश और सलाह देना।
- रूसा के तहत फंडिंग कार्य करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed