फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   High school aut on the verge of collapse, parents protest for demanding repair

Mandi: ढहने की कगार पर हाई स्कूल औट, मरम्मत की मांग को लेकर अभिभावक सड़कों पर उतरे

Wed, 17 Aug 2022 01:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Aug 2022 01:03 PM IST
सार

शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके बाद तहसीलदार के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर और निदेशक उच्च शिक्षा को ज्ञापन भेजा। शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके बाद तहसीलदार के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर और निदेशक उच्च शिक्षा को ज्ञापन भेजा। 

विज्ञापन
High school aut on the verge of collapse, parents protest for demanding repair
औट में अभिभावक सड़कों पर उतरे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के हाई स्कूल औट की मरम्मत न होने पर गुस्साए अभिभावकों और विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके बाद तहसीलदार के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर और निदेशक उच्च शिक्षा को ज्ञापन भेजा। अभिभावकों का कहना है कि राजकीय उच्च विद्यालय औट का भवन जर्जर हालत में है। यह स्कूल निर्माणाधीन चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के किनारे थोड़ी ऊंचाई पर स्थित है। किनारों में हुई कटिंग के कारण स्कूल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। दीवारें भी खराब हो चुकी हैं। इस स्कूल का कुछ हिस्सा कभी भी गिर सकता है, लेकिन स्कूल प्रबंधन समिति के बार-बार अवगत करवाने पर भी शिक्षा विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

विज्ञापन


ऐसे में अभिभावकों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है। वर्ष 1962 से चल रहे इस स्कूल में लगभग 60 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल की पूरी बिल्डिंग में दरारे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। ग्राम पंचायत औट के उप प्रधान श्यामलाल वैद्य ने बताया कि पिछले दो वर्षों से शिक्षा विभाग व एनएचएआई से मामला उठाया जा रहा है, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फता राम ने बताया कि औट हाई स्कूल में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्कूल में पिछले कई सालों से अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उधर, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुदेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर स्कूल की मरम्मत करवाई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed