फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High-performance AI workstation launched at HPU

Shimla News: एचपीयू में हाई-परफॉर्मेंस एआई वर्क स्टेशन का किया शुभारंभ

Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
High-performance AI workstation launched at HPU
विज्ञापन

कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने किया उद्घाटन
नवीकरणीय प्रणालियों और सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी को मिलेगा बढ़ावा संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के सेंटर फॉर ग्रीन एनर्जी एंड नैनोटेक्नोलॉजी (सी-जीईएनटी) में शनिवार को कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने हाई-परफॉर्मेंस एआई वर्क स्टेशन का शुभारंभ किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इससे शोध अवसंरचना एआई आधारित नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों और सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा मिलेगा। इसके माध्यम से मशीन लर्निंग, वैज्ञानिक कंप्यूटिंग, डिजिटल ट्विन और ऑप्टिमाइजेशन जैसे उच्च स्तरीय कम्प्यूटेशनल अनुसंधान को भी मजबूती मिलेगी। इससे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नवाचार और अंतरविषयक शोध गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि यह कंप्यूटिंग अवसंरचना नवीकरणीय ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नैनोटेक्नोलॉजी और कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनुसंधान को नई गति प्रदान करेगी। यह प्रणाली शोधकर्ताओं को हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, जटिल वैज्ञानिक सिमुलेशन और एआई मॉडल विकसित करने में सक्षम बनाएगी। इससे बड़े पैमाने पर डेटा विश्लेषण जैसे उन्नत शोध कार्य भी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


नए एआई वर्क स्टेशन में 32-कोर और 64-थ्रेड वाला एएमडी रायजन थ्रेडरिपर प्रो 9970 एक्स प्रोसेसर लगा है। इसमें 128 जीबी ईसीसी डीडीआर 5 मेमोरी और 96 जीबी जीडीडीआर 7 एनवीडिया आरटीएक्स प्रो 6000 ब्लैकवेल एडिशन ग्राफिक्स प्रोसेसर है। इसके अतिरिक्त इसमें 10 गीगाबिट ईथरनेट कनेक्टिविटी और 16 टीबी स्टोरेज क्षमता वाला क्यूएनएपी एनएएस शामिल है। इसमें 3 केवीए ऑनलाइन यूपीएस और 2000 वॉट की उच्च क्षमता वाली पावर सप्लाई जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article