फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   High court takes cognizance of case of cruelty with old woman, report sought in a week

वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में हाईकोर्ट ने हिमाचल सरकार से तलब की रिपोर्ट

Mon, 11 Nov 2019 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Nov 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
High court takes cognizance of case of cruelty with old woman, report sought in a week
फाइल फोटो

सरकाघाट की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला से क्रूरता का मामला हिमाचल हाईकोर्ट पहुंच गया है। प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी और न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ की खंडपीठ ने भी अमर उजाला सहित अन्य समाचार पत्रों में छपी खबरों पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन


क्या है मामला 
नौ नवंबर को सरकाघाट की गाहर पंचायत में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग महिला पर जादूटोना करने और डायन होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। महिला के बाल काटे, उसके चेहरे पर कालिख पोती और गले में जूतों की माला पहनाकर देवता के रथ के आगे घसीटा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा।  इसी बीच सीएम जयराम ने भी मामले की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed