फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High court strict on closing the budget for divyang students, information sought from the government

Shimla News: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बजट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से तलब की जानकारी

Mon, 24 Jul 2023 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jul 2023 09:17 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बजट बंद करने पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि क्या दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बजट स्वीकृत किया गया है या नहीं। 

विज्ञापन
High court strict on closing the budget for divyang students, information sought from the government
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बजट बंद करने पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि क्या दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बजट स्वीकृत किया गया है या नहीं। यदि अभी तक नहीं किया गया है तो उसे कब तक स्वीकृत कर जारी किया जाएगा। अदालत ने यह जानकारी राज्य सरकार से शपथपत्र के माध्यम से तलब की है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 1 अगस्त 2023 को निर्धारित की है। केंद्रीय शिक्षा सचिव सहित राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले पर अगली सुनवाई तक सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने अजय श्रीवास्तव के पत्र पर संज्ञान लिया है। पत्र मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखा गया है। अदालत ने केंद्रीय शिक्षा सचिव, राज्य के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव शिक्षा सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव और निदेशक को प्रतिवादी बनाया है।
विज्ञापन


पत्र के माध्यम से अदालत को बताया गया कि हिमाचल प्रदेश के छात्रावास सुविधा वाले सरकारी स्कूलों में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बजट बंद कर दिया है। यह बजट वर्ष 2011 से मुफ्त छात्रावास और पढ़ाई की सुविधा के लिए दिया जा रहा था। राजधानी शिमला के पोर्टमोर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक, नाहन, जोगेंद्र नगर और नगरोटा बगवां में करीब 47 दिव्यांग विद्यार्थियों को यह सुविधा मिल रही थी। दलील दी गई कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सुविधा मुहैया करवाना और इसे जारी रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। आरोप लगाया गया है कि बजट बंद होने से अभिभावकों को छात्रावास में रहने, खाने-पीने का सारा खर्च वहन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed