फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   high court Order to finalize policy to regularize small land occupation in Himachal

हिमाचल में छोटे कब्जे नियमित करने को नीति फाइनल करने के आदेश

Fri, 28 Dec 2018 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
high court Order to finalize policy to regularize small land occupation in Himachal

हिमाचल हाईकोर्ट ने भूमिहीनों के छोटे कब्जों को नियमित करने के लिए नीति फाइनल करने के सरकार को आदेश दिए हैं। कोर्ट ने अपने आदेशों में कहा कि भूमिहीन और छोटे किसानों को कब्जा की गई सरकारी भूमि से बेदखल करने के बजाय उनके कब्जों को नियमित करने बाबत सरकार के ड्राफ्ट रूल्स को 31 मार्च, 2019 तक अंतिम रूप दिया जाए।

विज्ञापन


अगर कब्जे वाली जमीन सड़क के किनारे है तो व्यक्तिगत हित के बजाय जनहित को ही प्राथमिकता दी जाए। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने वीरवार को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों का निपटारा करते हुए उपरोक्त आदेश पारित किए।
विज्ञापन


कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के पास पहले से ही अपनी जमीन है और इसके बावजूद उन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है, उन लोगों को इस पॉलिसी का लाभ न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इस तरह का पॉलिसी डिसीजन कानून को तोड़ने वालों के लिए संरक्षण का जरिया बनता है तो कोर्ट इस ड्राफ्ट रूल्स को रद्द करने की सरकार को छूट भी देता है। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की यह नीति वन संरक्षण अधिनियम 1980 के खिलाफ  न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed