Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   high court order regarding Pong dam displaced

पौंग बांध विस्थापितों का हिमाचल में करें पुनर्वास: हाईकोर्ट

Sat, 10 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 10 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
high court order regarding Pong dam displaced

करीब पांच दशक से विस्थापन का दंश झेल रहे पौंग बांध विस्थापितों के लिए हिमाचल हाईकोर्ट से राहत भरी खबर आई है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा है कि पौंग बांध विस्थापितों का हिमाचल में  ही पुनर्वास किया जाए।

विज्ञापन


इसके लिए सरकार प्रदेश में ही जमीन की तलाश करे और पुनर्वास का पूरा खर्च राजस्थान सरकार से लिया जाए। कोर्ट ने दोनों सरकारों को आपस में बैठकर इसका समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस अजय मोहन गोयल ने बीते दिनों मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पौंग बांध विस्थापितों राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर के कठिन क्षेत्रों पुनर्वास जमीन दी जा रही है। जहां रहना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश सरकार का दायित्व  है कि वो विस्थापितों के लिए राज्य में ही जमीन उपलब्ध करवाए। इसका खर्च राजस्थान सरकार  से लिया जा  सकता है। इसके लिए दोनों राज्यों के मुख्य सचिव बैठक कर पौंग बांध विस्थापितों  की समस्या का कोई हल निकालें।

Trending Videos

क्या है पूरा मामला  

high court order regarding Pong dam displaced

मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को तय की है। पौंग बांध संघर्ष समिति के सलाहकार अश्वनी कुमार शर्मा ने कहा कि कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कोर्ट के निर्देशानुसार पौंग बांध विस्थापितों को हिमाचल में जल्द से जल्द बसाने की गुहार लगाई।

हिमाचल में पौंग बांध में हजारों लोगों की भूमि चली गई। 16352 पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास के लिए राजस्थान के गंगानगर जिले में दो लाख 20 हजार एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी। इसमें से 30 हजार एकड़ केंद्र सरकार ने केंद्रीय राज्य फार्म जैतसर के रिलीज कर रखी है, लेकिन स्थानीय

प्रशासन ने उस भूमि पर कब्जा कर रखा है। इसके चलते अभी भी 5000 पौंग बांध विस्थापित पुनर्वास के लिए भटक रहे हैं। पौंग डैम बनाने के लिए साल 1971 में भूमि का अधिग्रहण हुआ था। तब से लेकर अब तक विस्थापित पुनर्वास के लिए दरबदर हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed