{"_id":"c673e009c5b4d472d649ff9bcf62b31a","slug":"high-court-decision-on-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतोड़ भूमि के आवंटन पर आया बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतोड़ भूमि के आवंटन पर आया बड़ा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत प्रदेश सरकार को आदेश दिए हैं कि नियमों के विपरीत जिन सरकारी कर्मचारियों ने नौतोड़ भूमि ली है, उसके आवंटन आदेश रद्द किए जाएं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा कि जांच में पाया है कि विभागों के कर्मियों ने अपनी पहुंच बनाकर सालाना दो हजार रुपये से अधिक आमदनी होने के बावजूद नौतोड़ जमीन ले ली है। जबकि पात्र गरीब इससे वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने 1990 से पूर्व या उसके बाद नौतोड़ भूमि आवंटित करने के आदेश को रद्द करने और आगामी आठ सप्ताह में यह भूमि सरकार में निहित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने वित्तायुक्त अपील को महत्वपूर्ण निर्णय के तहत 5769 सरकारी कर्मचारियों को 1968 के नौतोड़ रूल्स के विपरीत भूमि अलाट करने के मामले में रिकार्ड तलब कर जांच करने के आदेश दिए हैं।