{"_id":"94ab20f51687dc2b9e3e3e1a4811f1da","slug":"high-court-ask-report-on-jaundice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने पीलिया मामले में सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने पीलिया मामले में सरकार से मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में शिमला शहर में फैले पीलिया से संबंधित जनहित के मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार ने ताजा स्टेटस रिपोर्ट दायर करने को कहा है। इस मामले पर सुनवाई मंगलवार तक के लिए टल गई है।
विज्ञापन
कोर्ट ने राज्य सरकार से उन सभी लोगों का ब्योरा तलब किया है, जिनकी मौत पीलिया के कारण हुई है। अदालत ने इस मामले से जुड़े तमाम बड़े अधिकारियों को सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता ने मामले पर हुई बहस के दौरान कोर्ट को बताया कि शहर में पीलिया हेपेटाइटिस-ई वाले वायरस के कारण फैला है। पूरे देश में इस वायरस की पहचान केवल पुणे स्थित प्रयोगशाला में ही की जाती है।
विज्ञापन
इस वायरस को मारने के लिए कोई भी दवा नहीं बनी है। लोग केवल सावधानी बरत कर इससे अपना बचाव कर सकते हैं। सरकार ने पीलिया से हुई मौतों पर खेद जताते हुए माना है कि सरकारी तंत्र के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ये स्थिति उत्पन्न हुई है।
कोर्ट ने इस जनहित याचिका में नियुक्त कोर्ट मित्र से भी सुझाव और इस मामले से जुड़ी तमाम जानकारी कोर्ट के समक्ष पेश करने को कहा है।