{"_id":"5df8dcad8ebc3e879a408f25","slug":"high-command-issued-new-orders-to-himachal-congress-first-to-make-block-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस को जारी किए नए फरमान, पहले ब्लॉक अध्यक्ष बनाने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस को जारी किए नए फरमान, पहले ब्लॉक अध्यक्ष बनाने को कहा
Wed, 18 Dec 2019 11:57 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी से पहले ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के आदेश दिए हैं। साथ की कहा है कि विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश पर ही ब्लॉक कमेटी के नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे। बीसीसी अध्यक्षों की ताजपोशी के बाद कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की सूची तैयार करने के बाद पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हाईकमान के पास एक साथ जाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पहले प्रदेश कार्यकारिणी बनाई जानी थी, लेकिन अब नए सिरे से ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती करने के आदेश हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस को भी अवगत करवा दिया है। बीसीसी अध्यक्षों की तैनाती से पहले संबंधित ब्लॉक के विधायक, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश से होगी। इनकी पसंद पर ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती करनी होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भी सबसे पहले ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती के लिए बाकायदा पर्यवेक्षकों की तैनाती की थी। इन्होंने ब्लॉकों में बैठक लेने के बाद बीसीसी अध्यक्षों के लिए सिफारिशें की थीं। इसके बाद राठौर ने साठ ब्लॉक अध्यक्ष तैनात कर दिए थे, लेकिन हाईकमान ने पीसीसी, डीसीसी और बीसीसी को भंग कर दिया था। अब नए सिरे से प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी चुनी जाएगी।
विज्ञापन