{"_id":"5d83a7328ebc3e93a04e83cc","slug":"high-command-called-ramlal-thakur-delhi-and-got-himachal-congress-feedback","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस में घमासान के बीच रामलाल ठाकुर दिल्ली तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस में घमासान के बीच रामलाल ठाकुर दिल्ली तलब
Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और विधायक रामलाल ठाकुर ने दिल्ली में पार्टी की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के सलाहकार और पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि हाईकमान ने रामलाल ठाकुर से हिमाचल कांग्रेस का फीडबैक लिया। संभावित है कि शुक्रवार को रामलाल ठाकुर की सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात होगी।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम को रामलाल ठाकुर को फोन कर दिल्ली बुलाया गया था। शिमला में प्रेस वार्ता करने के बाद रामलाल ठाकुर चंडीगढ़ रवाना हो गए थे। गुरुवार सुबह रामलाल चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में वीरवार को रामलाल ठाकुर और अहमद पटेल के बीच करीब आधा घंटा चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन
प्रदेश की मौजूदा राजनीति पर बातचीत हुई। पार्टी नेताओं द्वारा सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया में की जा रही बयानबाजी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इससे पूर्व रामलाल ठाकुर की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा हुई। शुक्रवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी रामलाल ठाकुर की बैठक होने की संभावना है। उधर, रामलाल ठाकुर को एकाएक आए हाईकमान के बुलावे ने प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव से पहले हाईकमान की इस कवायद के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन