फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   high alert in chamba and kangra

पठानकोट में दिखे संदिग्ध, चंबा और कांगड़ा में हाई अलर्ट

Thu, 29 Sep 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Sep 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
high alert in chamba and kangra

पठानकोट में आर्मी क्षेत्रों के आसपास संदिग्धों के दिखने की सूचना के बाद हिमाचल पुलिस ने चंबा, लाहौल स्पिति और कांगड़ा में हाई एलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब से लगते इलाकों के बार्डर पर अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने के साथ ही हर आने जाने वाले वाहन व व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन


साथ ही प्रसिद्ध शक्तिपीठों में भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से प्रोजेक्टों व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। जंगलों में जाकर भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बता दें, मंगलवार को पठानकोट में संदिग्ध व्यक्तियों की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से पंजाब पुलिस ने भी सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


आईजी कानून व्यवस्था जहूर जैदी ने बताया कि पंजाब पुलिस के स्थानीय अफसर लगातार संपर्क में हैं। साथ ही हर संभावित जगह पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जैदी ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों के कप्तानों को एलर्ट रहने को कहा है। चंबा और कांगड़ा में खास एहतियात बरतने और रात में ज्यादा एलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू बार्डर पर भी सख्ती

लाहौल-स्पीति जिला के सीमा जम्मू-कश्मीर और तिब्बत से सटी है। मंगलवार को चक्की नदी के पास देखे गए चार संदिग्धों के बाद पुलिस ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से लेकर कोकसर तक सड़क पर पुलिस व आईआरबी के जवानों को तैनात कर दिया है। चूंकि सामरिक महत्व वाले मनाली लेह मार्ग को सेना की लाइफ लाइन माना जाता है ऐसे में इस रूट पर भी खास नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed