फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HGTU Himachal Government Teachers Union demands for 6th Pay Commission

अध्यापक संघ ने छठा वेतन आयोग लागू करने की मांग उठाई

Thu, 22 Nov 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Nov 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
HGTU Himachal Government Teachers Union demands for 6th Pay Commission

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने सरकार से प्रदेश में छठे वेतन आयोग को केंद्र के सातवें वेतन आयोग के अनुसार तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो साल पहले सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया है। सभी प्रकार के भत्ते भी कर्मचारियों को दे दिए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार ने न तो 2016 से नया वेतन आयोग लागू किया है और न ही भत्ते दिए हैं। कहा कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ 17 अप्रैल और पहली मई 2018 को शिक्षा सचिव और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ 48 सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक कर चुका है।
विज्ञापन


इनमें संघ की 48 मांगों में से बहुत सी मांगों को सरकार की ओर से पूरा करने को सहमति बनी थी, लेकिन आज तक सरकार ने किसी भी मांग को पूरा नहीं किया है। संघ ने 38 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि को बोर्ड रिजल्ट के संदर्भ में रोकने को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस शिक्षा सत्र में पीजीटी की कोई भी पदोन्नति नहीं हो पाई है। हजारों अध्यापक अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। संघ ने मुख्याध्यापकों के डीडीओ पावर की एवज में मिलने वाला भत्ता बंद करने का भी विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed