फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hero MTB himalaya cycle race shimla

कल से शुरू होगा सर्पीली, सड़कों पर खतरे और रोमांच का सफर

Sat, 24 Sep 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Sep 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Hero MTB himalaya cycle race shimla

सर्पीली, सड़कों, पहाड़ियों से होकर गुजरने वाले खतरे और रोमांच का सफर 25 सितंबर से शुरू होगा। हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस शिमला से लेकर धर्मशाला तक जाएगी। तीन अक्तूबर को साइकिल रेस का समापन धर्मशाला में होगा। रेस में 14 देशों के 67 साइकिलिस्ट जलोड़ी दर्रे से होकर गुजरेंगे।

विज्ञापन


एसएसबी के 11 साइकिलिस्ट भी रेस में भाग लेंगे। साइकिल रेस में राजधानी शिमला के शोघी का आकाश शेरपा सबसे कम उम्र का साइकिलिस्ट है। जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले 16 साल के आकाश के पिता साइकिल मेकेनिक हैं। एमटीबी शिमला चिल्ड्रन साइकिल रेस 2015 में आकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस साल आकाश हीरो एक्शन टीम का सदस्य है।
विज्ञापन


हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रोमोशन एसोसिएशन साइकिल रेस का आयोजन कर रही है। एसोसिएशन के महासचिव अखिल पुरी ने बताया कि शिमला से धर्मशाला तक पहली बार साइकिल रेस करवाई जा रही है। दो प्रमुख नदियों ब्यास और सतलुज को भी साइकिलिस्ट पार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की बाउंड्री के साथ से साइकिल रेस गुजरेगी। पैराग्लाइडिंग का विश्व का दूसरा सबसे ऊंचा प्वाइंट बीड बिलिंग भी साइकिल रेस के रूट में शामिल है। साइकिल रेस आठ चरणों में पूरी की जाएगी। प्रतिदिन 60 से 90 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।

रेस का आधिकारिक फ्लैग ऑफ 25 सितंबर को रिज मैदान से होगा। समापन समारोह क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होगा। उन्होंने बताया साइकिल रेस के दौरान 40 सरकारी स्कूलों के दस हजार से अधिक बच्चों को पर्यावरण और साइकलिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यह रहेगा रूट- साइकिल रेस शिमला से शुरू होगी। यहां से गढ़ागुफर, नारकंडा, लूहरी, स्वाड, जलोड़ी, जोत, गढ़गुशानी, जंजैहली, मंडी, बरोट से होकर धर्मशाला में समाप्त होगी।

नौ महिला साइकिलिस्ट लेंगी भाग- बीते साल हुई रेस की महिला वर्ग की चैंपियन कैथरीन विलियम सहित नौ महिला साइकिलिस्ट रेस में भाग लेंगी। बीते साल की रनरअप रही लाडा परेरिया, सारा, तानिया लिम्बा, नैमा मडलेन, मोनिका, फ्रैनजिस्का, क्रिस्टिन और लौरा इस साल साइकिल रेस में हिस्सा लेंगी।


चार जिलों से गुजरेगी साइकिल रेस- प्रदेश के चार जिलों शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा से होकर साइकिल रेस गुजरेगी। साइकिल रेस आठ चरणों में पूरी की जाएगी। प्रतिदिन 60 से 90 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। साइकिल रेस शिमला से शुरू होगी। यहां से गढ़ागुफर, नारकंडा, लूहरी, स्वाड, जलोड़ी, जोत, गढ़गुशानी, जंजैहली, मंडी, बरोट से होकर धर्मशाला में समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed