फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heritage Walk by St. Thomas School Children

Shimla News: सेंट थॉमस स्कूल के बच्चों ने हेरिटेज वॉक

Sat, 03 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Heritage Walk by St. Thomas School Children
शिमला। सेंट थॉमस स्कूल के युवा पर्यटन क्लब की ओर से शनिवार को हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। इस वॉक में क्लब के सदस्यों को शिमला की ऐतिहासिक इमारतों और मार्गों की जानकरी दी गई। युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों ने हेरिटेज वाॅक शिमला के आर्मी कमांड से शुरू की और आर्मी हेरिटेज म्यूजियम अन्नाडेल में वॉक का समापन किया। क्लब के सदस्यों ने विक्ट्री टनल से कैथू मार्ग होते हुए पैदल आर्मी हेरिटेज म्यूजियम अन्नाडेल तक हेरिटेज वॉक का आनंद लिया। युवा पर्यटन क्लब के समन्वयक सुरेंदर शर्मा और तरुण शर्मा की अध्यक्षता में 40 से अधिक क्लब के सदस्यों ने हेरिटेज वॉक में भाग लिया। हेरिटेज वॉक के दौरान क्लब के सदस्यों ने प्लास्टिक की बोतलों को उठा कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विधुप्रिया चक्रवर्ती, इस युवा पर्यटन क्लब में छात्र आरुषि ठाकुर, लक्ष्य वर्मा, राजकुमार, अतिका, निष्ठा ठाकुर, आशुतोष, अमित और प्रिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article