फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heritage Trek ride in comfort with the deluxe room

ख्ाुश्ाख्ाबरी : हेरिटेज ट्रेक में सफर के साथ डीलक्स रूम से लें वादियों का नजारा

Thu, 10 Jul 2014 07:28 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
Heritage Trek ride in comfort with the deluxe room

विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सफर के साथ अब यात्री खूबरसूरत पहाड़ों में आराम भी फरमा सकते हैं। रेलवे द्वारा पहली बार हैरिटेज ट्रैक पर सैलानियों के लिए डीलक्स रिटायरी रूम (विश्रामालय) में ठहरने की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन


देश विदेश से आने वाले सैलानी इस रिटायरी रूम की बुकिंग आनलाइन भी करवा सकते हैं। बड़ोग रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर पीके दत्ता ने बताया कि कोई भी रेल यात्री रिटायरी रूम बुक करवा सकता है।
विज्ञापन


डीलक्स रिटायरी रूम का एक दिन का किराया 1000 रुपये तय किया गया है। कोई दूसरी बुकिंग न आने की स्थिति में रिटायरी रूम अधिकतम दो दिन के लिए बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ोग स्टेशन पर मिलेगी डीलक्स रूम की सुविधा

Heritage Trek ride in comfort with the deluxe room

इसमें दो लोगों को ठहराया जाएगा। रेलवे प्रबंधन ने बड़ोग स्थित हेरिटेज रेलवे स्टेशन पर डीलक्स रिटायरी रूम तैयार कर इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर यह पहला डीलक्स रिटायरी रूम है। सुरक्षा के लिहाज से बुकिंग के लिए पहचान पत्र की फोटो कॉपी उपलब्ध करवाना अनिवार्य किया गया है।

कहां है बड़ोग रेलवे स्टेशन

बड़ोग हेरिटेज रेलवे स्टेशन कालका से 42 और शिमला से 54 किलोमीटर दूर स्थित है। प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज यह रेलवे स्टेशन रेल यात्रियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस रेलवे स्टेशन पर कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

डीलक्‍स रूम में ये मिलेंगी सुविधाएं

Heritage Trek ride in comfort with the deluxe room

डीलक्स रिटायरी रूम में अत्याधुनिक फर्नीचर के अलावा वुडन कारपेट, एलईडी टीवी, मॉडर्न बाथरूम और टॉयलेट, गीजर, 24 घंटे पानी और ऑन डिमांड टॉवल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।

रिटायरी रूम किया चालू : ठाकुर

कमर्शियल इंस्पेक्टर, रेलवे अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि बड़ोग रेलवे स्टेशन पर बनाया डीलक्स रिटायरी रूम चालू कर दिया है। शिमला और कालका के बीच आधुनिक सुविधाओं से लैस यह पहला डीलक्स रिटायरी रूम है।

ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
 
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर बनाए पहले डीलक्स रिटायरी रूम की बुकिंग ऑनलाइन करवाई जा सकेगी। रेलवे की वेबसाइट www.railtourismindia.com पर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed