फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Here's why Anurag Thakur was angry

जानिए क्यों आया अनुराग ठाकुर को गुस्सा?

Tue, 16 Sep 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 16 Sep 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
Here's why Anurag Thakur was angry

ऊना में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर अधिकारियों पर जमकर बरसे। बैठक में योजनाओं से संबंधित आधी-अधूरी जानकारी लेकर आए अधिकारियों पर अनुराग बिफरे। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक चेताया कि बैठक में आने से पहले पूरी तैयारी के साथ पहुंचें।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की अनुशंसा पर भी अगर काम नहीं हो रहे तो लोगों को योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा? अनुराग का इशारा विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों की ओर था। उन्होंने बैठक से गैर हाजिर रहे अधिकारियों का पूरा ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन


अधिकारियों से आह्वान किया कि वह जिला में विभिन्न केंद्र प्रायोजित ग्रामीण विकास योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर तीन माह में एक बार इस कमेटी की बैठक हो। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मनरेगा के तहत आवेदनकर्ताओं को वर्ष में 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने के साथ-साथ फील्ड में जाकर विकास कार्यों का भी निरीक्षण करें। उपायुक्त अभिषेक जैन ने सांसद को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के कार्यान्वयन में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
बैठक में ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ के विधायक वीरेन्द्र कंवर, जिला परिषद सदस्य रानी रणौत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र धर्माणी, संतोष सैणी, कंवर हरि सिंह, डीसी अभिषेक जैन, एडीएम राजेश कुमार, सीएमओ डा. जीआर कौशल सहित सभी आला अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed