फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Helpline started in Delhi for Corona positive Himachalis

कोरोना पीड़ित हिमाचलियों के लिए दिल्ली में हेल्पलाइन शुरू

Wed, 05 May 2021 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Helpline started in Delhi for Corona positive Himachalis
हेल्पलाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली में बसे प्रवासी हिमाचलियों के संगठन हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा ने कोरोना से पीड़ित हिमाचल के मूल निवासियों के लिए संगठित तौर पर मदद पहुंचाने को एक हेल्पलाइन शुरू की है। इसके तहत जीवनयापन, खाने, दवाइयों आदि का संकट झेल रहे हिमाचलियों को उनके घर-द्वार पर सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।  हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा ने जारी बयान में कहा कि कुछ परिवारों के सभी सदस्य कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें खाने-पीने आदि का भी संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


मुसीबत की इस घड़ी में हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा ऐसे सभी परिवारों को सभी जरूरी खाद्य सामग्री की किट उनके घर दरवाजे पर पहुंचाएगी। इसके अलावा जीवनयापन, दवाई आदि भी जरूरतमंदों को पहुंचाई जाएगी। किशोरी लाल शर्मा ने आम जनमानस से अपील की है कि अगर उनकी जानकारी में ऐसे किसी भी हिमाचली व्यक्ति या परिवार के बारे में पता चलता है तो उन लोगों के नाम पते और आधार कार्ड के साथ आवश्यक सहायता व सहयोग के लिए हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed