बिना सवारियों के शिमला से धर्मशाला पहुंचेगा हेलीकॉप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से धर्मशाला के लिए 21 से 23 मई तक हेलीकॉप्टर बिना सवारियों के गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा। अभी तक शिमला-धर्मशाला रूट पर एक भी सवारी ने बुकिंग नहीं करवाई है। धर्मशाला से शिमला के लिए 21 मई के दिन ही एक व्यक्ति ने बुकिंग की है।
शेष दो दिन में शिमला के लिए कोई बुकिंग नहीं है। धर्मशाला से चंडीगढ़ वाया शिमला उड़ान के लिए 22 मई को हेलीकॉप्टर पूरी तरह से बुक हो चुका है। 21 मई को 2 और 23 मई को 3 सवारियों ने धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए सीट बुक करवाई है।
प्रदेश के हवाई अड्डों को आपस में जोड़ने के लिए शुरू की गई हेली टैक्सी सेवा के अभी तक सुखद परिणाम सेवाएं दे रही कंपनी को नहीं मिले हैं। पिछले सप्ताह शुरू हुई उड़ान में यात्रियों का आंकड़ा 8 से ज्यादा नहीं बढ़ा है।
अब 21 से 23 मई तक पुन: शिमला-धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए उड़ानों में अभी तक शिमला से धर्मशाला के लिए एक भी बुकिंग नहीं हुई है। 11 सीटर विमान में केवल 21 मई को ही एक सवारी ने शिमला के लिए बुकिंग करवाई है।
धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए मिल रहीं सवारियां
हेली टैक्सी सेवा में धर्मशाला से वाया शिमला चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों का रुझान है। 21 मई को धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए 2 सवारियों ने सीट बुक करवाई है। 22 मई को 11 सीटर हेलीकॉप्टर बुक हो चुका है। 23 मई को 3 यात्रियों ने धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए सीट बुक करवाई है।
1.40 मिनट में पहुंचेगा चंडीगढ़
चंडीगढ़ के लिए धर्मशाला से हेली टैक्सी सेवा की उड़ान दोपहर 12.05 बजे होगी। 1.40 मिनट में यह हेलीकॉप्टर 1.45 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगा। यात्री का धर्मशाला से चंडीगढ़ का किराया 6880 रुपये है। शिमला के लिए यह उड़ान 12.05 बजे होगी। एक बजे यह हेलीकॉप्टर पहुंचेगा।
अभी तक शिमला-धर्मशाला-शिमला रूट पर सवारियों की संख्या कम है। धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए सवारियां मिल रही हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों में हेलीकॉप्टर पूरी तरह से पैक होकर उड़ानें भरेगा।
- सुमन हजारिका, प्रबंधक पवन हंस हेली टैक्सी सेवा